लाइव न्यूज़ :

Asian Weightlifting Championships 2023: महिलाओं के 55 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक पर बिंदयारानी देवी ने किया कब्जा, 194 किग्रा भार उठाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 6, 2023 16:25 IST

Asian Weightlifting Championships 2023: राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता बिंदयारानी देवी ने कुल 194 किग्रा (83 किग्रा + 111 किग्रा) उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

Open in App
ठळक मुद्दे55 किग्रा भार वर्ग हालांकि ओलंपिक में शामिल नहीं है। बिंदयारानी ने स्नैच में पहले दो प्रयासों में 80 किग्रा और 83 किग्रा भार उठाया।दूसरा सर्वाधिक भार उठाकर रजत पदक हासिल किया।

Asian Weightlifting Championships 2023: भारतीय भारोत्तोलक बिंदयारानी देवी ने खराब शुरुआत से उबरकर शनिवार को यहां एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में महिलाओं के 55 किग्रा भार वर्ग में रजत पदक जीता। राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता बिंदयारानी ने कुल 194 किग्रा (83 किग्रा + 111 किग्रा) वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

55 किग्रा भार वर्ग हालांकि ओलंपिक में शामिल नहीं है। बिंदयारानी ने क्लीन एवं जर्क में भी रजत पदक जीता। मणिपुर की यह खिलाड़ी स्नैच और क्लीन एवं जर्क में एक एक बार भार उठाने में नाकाम रही। हालांकि वह यदि इन दोनों प्रयासों में सफल भी रहती तब भी स्वर्ण पदक नहीं जीत पाती।

चीनी ताइपे की चेन गुआन लिंग ने 204 किग्रा (90 किग्रा + 114 किग्रा) के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि वियतनाम की वो थी क्विन न्हु 192 किग्रा (88 किग्रा + 104 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया। ओलंपिक में शामिल नहीं होने के कारण 55 किग्रा में भाग लेने वाले शीर्ष खिलाड़ी इससे कम या अधिक भार वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं।

बिंदयारानी ने स्नैच में पहले दो प्रयासों में 80 किग्रा और 83 किग्रा भार उठाया। इसके बाद उन्होंने 85 किग्रा भार उठाने का प्रयास किया लेकिन उसमें वह असफल रही। स्नैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 86 किग्रा है। बिंदयारानी स्नैच स्पर्धा के बाद चौथे स्थान पर चल रही थी लेकिन उन्होंने क्लीन एवं जर्क में दूसरा सर्वाधिक भार उठाकर अच्छी वापसी की।

उन्होंने क्लीन एवं जर्क में भी अपनी आखिरी प्रयास में 115 किग्रा वजन उठाने का प्रयास किया लेकिन वह इसमें नाकाम रहे। बिंदयारानी ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेलों में क्लीन एवं जर्क में 116 किग्रा भार उठाया था। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने चयन ट्रायल से पहले चोटिल हो जाने के कारण वापस 55 किग्रा भार वर्ग में भाग लेने का फैसला किया।

उन्होंने इससे पहले 59 किग्रा में भाग लेना शुरू कर दिया था जो कि पेरिस ओलंपिक का हिस्सा है। बिंदयारानी ने पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 59 किग्रा भार वर्ग में हिस्सा लिया था जिसमें वह 25वें स्थान पर रही थी।

टॅग्स :चीनदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!