लाइव न्यूज़ :

एशियाई टीम स्क्वाश: भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:32 IST

Open in App

कुआलालंपुर, एक दिसंबर शीर्ष वरीय भारतीय पुरुष टीम ने बुधवार को यहां पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चार मैचों के बाद एशियाई स्क्वाश टीम चैंपियनशिप में अपना अजेय अभियान जारी रखा।

शीर्ष भारतीय खिलाड़ी सौरव घोषाल ने अहम जीत दर्ज की जब उन्होंने पहले दो गेम गंवाने के बाद वापसी करते हुए तैयब अस्लम को 56 मिनट में हराया।

घोषाल जब अस्लम के खिलाफ उतरे तो पूल ‘ए’ का यह मुकाबला 1-1 से बराबर था। घोषाल ने पहले दो गेम 9-11, 7-11 से गंवाए लेकिन फिर वापसी करते हुए अगले तीन गेम 11-1, 11-7, 11-8 से जीतकर भारत को जीत दिला दी।

रमित टंडन ने मुहम्मद आसिम खान को हराकर भारत को बढ़त दिलाई लेकिन नासिर इकबाल ने महेश मनगांवकर को हराकर स्कोर 1-1 कर दिया।

इससे पहले भारत ने जापान को 3-0 से हराया।

भारत पूल ए में चार जीत के साथ शीर्ष पर चल रहा है और चौथा वरीय पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है।

महिला वर्ग में तीसरे वरीय भारत को दूसरे वरीय मलेशिया के खिलाफ 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

जोशना चिनप्पा ने राशेल आर्नोल्ड को हराया लेकिन सुनयना कुरुविला और उर्वशी जोशी को शिकस्त का सामना करना पड़ा।

पूल बी में भारतीय महिला टीम ने अब तक एक मैच जीता है और एक गंवाया है। गुरुवार को करो या मरो के मुकाबले में टीम का सामना ईरान से होगा जिससे मलेशिया के बाद ग्रुप से नॉकआउट चरण में क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम का फैसला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!