लाइव न्यूज़ :

एशियन पैरा गेम्स: एकता भयान ने भारत को दिलाया चौथा गोल्ड, क्लब थ्रो में जीता मेडल

By सुमित राय | Updated: October 9, 2018 12:36 IST

भारत की एकता भयान ने एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की क्लब थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

Open in App

जकार्ता, 9 अक्टूबर। भारत की एकता भयान ने एशियन पैरा गेम्स में महिलाओं की क्लब थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में भारत का यह चौथा गोल्ड मेडल है। भारत के खाते में चार गोल्ड समेत कुल 12 पदक आ चुके हैं।

महिलाओं की क्लब थ्रो की स्पर्धा में एकता भयान ने चौथे प्रयास में 16.2 मीटर का थ्रो लगाया। एकता ने एफ 32/51 वर्ग में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस इवेंट में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की अलकाबी ठेकरा दूसरे स्थान पर रहीं, जिन्हें सिल्वर मेडल मिला। एफ 32/51 खिलाड़ियों में हाथ की विकृति से संबंधित है।

एकता भयान ने इससे पहले इसी साल इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।

भारत को जयंती बहेडा, आनंदन गुणशेखरन और मोनू घंगास ने भी तीन कांस्य पदक दिलाए। घंगास पुरुषों के शॉटपुट में तीसरे स्थान पर रहे। वहीं गुणशेखरन ने पुरुषों के 200 मीटर टी44/62/64 में ब्रॉन्ज मेडल जीता। बहेडा ने महिलाओं की 200 मीटर टी45/46/47 स्पर्धा में तीसरा स्थान हासिल किया।

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सगोल्ड मेडलखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!