लाइव न्यूज़ :

Asian Para Games 2023: सुरेश निमिषा ने 15वां स्वर्ण पदक जीता, 5.15 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर कारनामा किया, अब तक 58 पदक के साथ छठे स्थान पर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 25, 2023 17:48 IST

Asian Para Games 2023: महिलाओं की लंबी कूद टी47 फाइनल में निमिषा सुरेश के स्वर्ण पदक जीतने के साथ भारत ने प्रतियोगिता में अपना 15वां स्वर्ण पदक सुरक्षित कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे5.15 मीटर की छलांग लगाकर पहले स्थान पर रहीं।15 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य सहित 58 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। निमिषा सुरेश ने महिलाओं की लंबी कूद टी47 श्रेणी में कारनामा किया।

Asian Para Games 2023: एशियाई पैरा खेलों में एक और पदक आ गया है। एशियन पैरा गेम्स 2023 में सुरेश निमिषा ने 15वां स्वर्ण पदक जीता। निमिषा ने टी47 महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में 5.15 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत फिलहाल 15 स्वर्ण, 20 रजत और 23 कांस्य सहित 58 पदकों के साथ छठे स्थान पर है।

कीर्ति चौहान 4.42 मीटर की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ उसी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं। अंकुर धामा और रक्षिता राजू ने पुरुषों और महिलाओं की 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। निमिषा सुरेश ने महिलाओं की लंबी कूद टी47 श्रेणी में कारनामा किया। एशियाई पैरा गेम्स 2023 से भारत के लिए पदक आ रह हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चीन के हांगझोउ में एशियाई पैरा खेल 2022 में पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की। पुरुषों की भाला फेंक एफ64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने और पैरा एशियन रिकॉर्ड और खेल रिकॉर्ड बनाने पर सुमित अंतिल को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘क्या अविश्वसनीय उपलब्धि है!

सुमित अंतिल ने एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला फेंक एफ 64 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और विश्व रिकॉर्ड, पैरा एशियाई रिकॉर्ड और खेल रिकॉर्ड बनाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुमित सही मायनों में चैंपियन हैं। उनका असाधारण प्रदर्शन उनकी अदम्य भावना और कौशल का प्रमाण है। भारत बेहद गर्व के साथ इस जीत का जश्न मना रहा है।’’

प्रधानमंत्री ने पुरुषों की 200 मीटर टी35 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर नारायण ठाकुर को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी अविश्वसनीय दौड़ और अदम्य साहस ने हमारे देश को सम्मान दिलाया है।’’ पुरुषों की 200 मीटर टी37 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर श्रेयांश त्रिवेदी को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘श्रेयांश की गति और दृढ़ संकल्प ने देश को खुशी दिलाई। सचमुच उल्लेखनीय उपलब्धि।’’

टेबल टेनिस महिला एकल-वर्ग 4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई दी और उन्हें उदीयमान खिलाडियों के लिए वास्तविक प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा, ‘‘टेबल टेनिस महिला एकल – वर्ग 4 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई। उनकी असाधारण प्रतिभा और दृढ़ प्रतिबद्धता ने हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है।’’

पुरुषों की भाला फेंक एफ64 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पुष्पेंद्र सिंह को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उनकी असाधारण प्रतिभा और दृढ़ प्रतिबद्धता ने हमारे देश को बहुत गौरवान्वित किया है।’’ प्रधानमंत्री ने पदक जीतने वाले अन्य खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी सराहना की और उन्हें बधाई दिया।

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सचीनएशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!