लाइव न्यूज़ :

Asian Para Games 2023: 16.03 मीटर के साथ गेम्स रिकॉर्ड तोड़ा, एफ-46 शॉट पुट में गोल्ड मेडल, सचिन ने किया कारनामा, 2018 से आगे निकले खिलाड़ी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 26, 2023 11:33 IST

Asian Para Games 2023:  सचिन सरजेराव खिलारी ने पुरुषों की एफ-46 शॉट पुट में भारत के लिए 16वां स्वर्ण पदक जीता।

Open in App
ठळक मुद्दे16.03 मीटर दर्ज करके गेम्स रिकॉर्ड मार्क को तोड़ दिया।लगातार खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।  अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्वर्ण पदक को पीछे छोड़ दिया है, जो कि 2018 से भी आगे है।

Asian Para Games 2023: भारत ने गुरुवार को हांगझोउ में चल रहे एशियन पैरा गेम्स में रिकॉर्ड तोड़ 16वां गोल्ड मेडल हासिल किया। लगातार खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सचिन सरजेराव खिलारी ने पुरुषों की एफ-46 शॉट पुट में भारत के लिए 16वां स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने 16.03 मीटर दर्ज करके गेम्स रिकॉर्ड मार्क को तोड़ दिया। भारत अभी तक 70 पदक जीत चुका है। 17 गोल्ड, 21 सिल्वर और 32 कांस्य पर कब्जा किया है। भारतीय दल अब छठे स्थान पर है, जबकि चीन 329 पदक (132 स्वर्ण, 106 रजत और 91 कांस्य) लेकर शीर्ष पर है। ईरान दूसरे, जापान तीसरे, थाईलैंड चौथे और कजाखस्तान पांचवें स्थान पर है ।

सचिन के स्वर्ण का मतलब है कि भारत ने एशियाई पैरा खेलों में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्वर्ण पदक को पीछे छोड़ दिया है, जो कि 2018 से भी आगे है। इसी स्पर्धा में रोहित कुमार ने 14.56 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ भारत के लिए कांस्य पदक जीता। भाग्यश्री माधवराव जाधव ने महिलाओं के शॉटपुट-F34 में दूसरे स्थान पर रहकर भारत को दिन का पहला रजत पदक दिलाया।

गत पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने एशियाई पैरा खेलों में भाला फेंक की एफ64 स्पर्धा में 73 . 29 मीटर का नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। पच्चीस साल के सुमित ने 73.29 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 70 .83 मीटर के अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने इस साल पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान बनाया था।

अंकुर धामा पैरा एशियाई खेलों के एक ही सत्र में दो स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बन गए। भारत के सुंदर सिंह गुर्जर ने भी एफ 46 भालाफेंक में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 68 . 60 मीटर के थ्रो के साथ पीला तमगा जीता। इससे पहले विश्व रिकॉर्ड 67 . 79 मीटर का था, जो श्रीलंका के दिनेश एम हेराथ के नाम था। भारत ने पुरुषों के एफ46 भालाफेंक में तीनों पदक अपने नाम किये। रिंकू को रजत और अजीत सिंह को कांस्य पदक मिला।

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सएशियन गेम्सचीनअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!