लाइव न्यूज़ :

Asian Para Games 2023: रक्षिता राजू ने महिलाओं की 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया, भारत ने 'अर्धशतक' पूरे किए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 25, 2023 14:46 IST

Asian Para Games 2023: भारत फिलहाल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 20 कांस्य सहित 50 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देपुरुषों की भाला एफ64 स्पर्धा में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया।जेवलिन थ्रो थ्रो-F46 फाइनल में 68.60 मीटर थ्रो के साथ तोड़ा और स्वर्ण पदक जीता।पच्चीस साल के सुमित ने 73.29 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Asian Para Games 2023: हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में भारत ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है। भारत ने फिफ्टी पूरे कर लिए। अंकुर धामा और रक्षिता राजू ने पुरुषों और महिलाओं की 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। भारत फिलहाल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 20 कांस्य सहित 50 पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन सुमित अंतिल ने बुधवार को चीन के हांगझू में एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों की भाला एफ64 स्पर्धा में अपने स्वर्ण पदक का सफलतापूर्वक बचाव किया। साथ ही अपने विश्व रिकॉर्ड में भी सुधार किया। एक और विश्व रिकॉर्ड सुंदर सिंह ने पुरुषों की जेवलिन थ्रो थ्रो-F46 फाइनल में 68.60 मीटर थ्रो के साथ तोड़ा और स्वर्ण पदक जीता।

गत पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने बुधवार को यहां हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में भाला फेंक की एफ64 स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। पच्चीस साल के सुमित ने 73.29 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 70 .83 मीटर के अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया।

जो उन्होंने इस साल पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान बनाया था। एक अन्य भारतीय पुष्पेंद्र सिंह ने इसी स्पर्धा में 60.06 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। श्रीलंका के समिता अराचचिगे कोडिथुवाकु (64.09) को रजत पदक मिला।

सुमित ने तोक्यो पैरालंपिक की पुरुष भाला फेंक एफ64 स्पर्धा में 68.55 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता था जो तत्कालिन विश्व रिकॉर्ड था। मौजूदा हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों लें यह भारत का 10वां स्वर्ण पदक है जबकि उसके कुल पदक की संख्या 36 हो गई है।

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सएशियन गेम्सचीननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!