लाइव न्यूज़ :

Asian Para Games 2023: अंकुर धामा ने किया कमाल, 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया, अब तक 48

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 25, 2023 14:47 IST

Asian Para Games 2023: पैरा-एथलीट अंकुर धामा ने पुरुषों की 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया है। 

Open in App
ठळक मुद्देअंकुर ने 16:37.29 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। पुष्पेंद्र सिंह ने इसी स्पर्धा में 60.06 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।श्रीलंका के समिता अराचचिगे कोडिथुवाकु (64.09) को रजत पदक मिला।

Asian Para Games 2023: एशियाई पैरा खेलों में पदक बरस रहे हैं। भारतीय दल के लिए पदकों की बारिश हो रही है। पैरा-एथलीट अंकुर धामा ने पुरुषों की 1500 मीटर टी11 स्पर्धा में भारत को 12वां स्वर्ण दिलाया। भारत फिलहाल 12 स्वर्ण, 16 रजत और 20 कांस्य सहित 48 पदकों के साथ छठे स्थान पर है। धामा ने पुरुषों की 5000 मीटर टी11 फाइनल में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था।

अंकुर ने 16:37.29 मिनट का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। रजत पदक 17:18.74 मिनट के समय के साथ क्रिगिस्तान के अब्दुवली को मिला। गत पैरालंपिक चैंपियन सुमित अंतिल ने बुधवार को यहां हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों में भाला फेंक की एफ64 स्पर्धा में नया विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता।

पच्चीस साल के सुमित ने 73.29 मीटर के प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 70 .83 मीटर के अपने ही विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने इस साल पेरिस में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के दौरान बनाया था। एक अन्य भारतीय पुष्पेंद्र सिंह ने इसी स्पर्धा में 60.06 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

श्रीलंका के समिता अराचचिगे कोडिथुवाकु (64.09) को रजत पदक मिला। सुमित ने तोक्यो पैरालंपिक की पुरुष भाला फेंक एफ64 स्पर्धा में 68.55 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता था जो तत्कालिन विश्व रिकॉर्ड था।

टॅग्स :एशियन पैरा गेम्सचीनएशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!