लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: 60 साल के प्रणब और 56 साल के शिबनाथ ने दिलाया भारत को गोल्ड मेडल

By भाषा | Updated: September 1, 2018 14:29 IST

पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किये गए ब्रिज से ये भारत के खाते में ये तीसरा मेडल है।

Open in App

जकार्ता, 1 सितंबर: प्रणब बर्धन और शिबनाथ सरकार ने शनिवार को पुरूषों की युगल स्पर्धा में पहला स्थान हासिल करके भारत को 18वें एशियाई खेलों में ब्रिज प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक दिलाया। साठ वर्षीय प्रणब और 56 वर्षीय शिबनाथ फाइनल्स में 384 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे। 

चीन के लिक्सिन यांग और गांग चेन ने 378 अंक हासिल करके रजत तथा इंडोनेशिया के हेंकी लासुट और फ्रेडी इडी मोनोप्पा ने 374 अंक साथ कांस्य पदक जीता। भारत की दो अन्य जोड़ियां हालांकि अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी। सुमित मुखर्जी और देबब्रत मजूमदार की जोड़ी 333 अंक लेकर नौवें जबकि सुभाष गुप्ता और सपन देसाई 306 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहे। 

पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किये गए ब्रिज से ये भारत के खाते में ये तीसरा मेडल है। इससे पहले ब्रिज के मेंस टीम और मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत दो ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है। इससे पहले शनिवार को खेल के 14वें दिन भारत को बॉक्सिंग से भी एक गोल्ड मेडल आया। भारतीय मुक्केबाज अमित पंघल ने 49 किलोग्राम के फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए ओलंपिक चैम्पियन उज्बेकिस्तान के हसनबॉय दुसामातोव को 3-2 से हराया।

टॅग्स :एशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतIndia vs Pakistan, Asian Champions Trophy 2024: 4 मैच, 19 गोल और 4 जीत, शीर्ष पर टीम इंडिया, अब पाकिस्तान को धोने की बारी!, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

अन्य खेल4 March History: 1951 में भारत ने किया कारनामा, पहले एशियाई खेलों के आयोजन, 15 स्वर्ण पदकों के साथ 51 पदक पर किया कब्जा

अन्य खेलWomen’s Asian Champions Trophy Title: भारत ने फाइनल में जापान को 4-0 से रौंदकर 2016 के बाद दूसरा खिताब जीता, 8000 फैंस के सामने शानदार प्रदर्शन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!