लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: कटारिया, इक्का और दीपिका की हैट्रिक, भारत ने हांगकांग को 13-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 3, 2023 11:51 IST

Asian Games 2023: अनुभवी स्ट्राइकर वंदना कटारिया, उपकप्तान दीप ग्रेस इक्का और दीपिका की हैट्रिक से भारत ने आखिरी पूल मैच में हांगकांग को 13 . 0 से हराकर एशियाई खेलों की महिला हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत पूल ए में चार मैचों में 10 अंक लेकर शीर्ष पर है।गुरुवार को सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पूल बी के उपविजेता से होगा।हांगकांग के खिलाफ भारत की जीत में स्कोर किया।

Asian Games 2023: भारतीय महिला हॉकी टीम मंगलवार को हांगझू एशियाई खेलों में आखिरी लीग मैच में हांगकांग को 13-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारत ने अपने लीग मैच तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ अजेय रहकर 10 अंक जुटाए। वे अपने पूल ए में तालिका में शीर्ष पर हैं।

वंदना कटारिया (दूसरा, 16वां और 48वां मिनट), दीपिका (4, 52वां और 54वां मिनट), मोनिका (सातवां), दीप ग्रेस एक्का (11वां, 34वां और 42वां मिनट), संगीता कुमारी (27वां और 55वां मिनट) और नवनीत कौर (58वां) ने हांगकांग के खिलाफ भारत की जीत में स्कोर किया। गुरुवार को सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला पूल बी के उपविजेता से होगा।

दक्षिण कोरिया के सात अंक है लेकिन उसका एक मैच बाकी है। भारत का गोल औसत दक्षिण कोरिया से काफी बेहतर है। आखिरी पूल मैच में कोरिया का सामना मलेशिया से होगा। पूल से दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी । भारतीय टीम ने मैच में शुरू से ही दबदबा बना लिया था। पहले दो क्वार्टर में छह और दूसरे में सात गोल हुए। दूसरे ही मिनट में नवनीत के पास पर वंदना ने गोल दागा।

भारत को इसके बाद लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। दीपिका के जवाबी हमले पर भारत ने दूसरा गोल दागा। मोनिका और दीप ग्रेस ने दो और गोल करके भारत की बढ़त 4 . 0 की कर दी। दूसरे क्वार्टर के आखिर में वंदना ने दूसरा गोल दागा। वहीं हाफटाइम से तीन मिनट पहले संगीता ने मोनिका के पास पर गोल करके भारत की बढ़त 6 . 0 की कर दी।

दूसरे हाफ मे भी यही सिलसिला जारी रहा। दीप ग्रेस ने तीसरे क्वार्टर में दो पेनल्टी पर गोल करके हैट्रिक पूरी की। वंदना ने भी मैदानी गोल दागकर हैट्रिक लगाई। दीपिका ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये। इस बीच संगीता और नवनीत ने भी गोल दागे। भारत बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल में पूल बी की दूसरे नंबर की टीम से खेलेगा।

टॅग्स :एशियन गेम्सटीम इंडियाहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या महिला प्रीमियर लीग में 5 की जगह 6 टीम खेलेंगी?, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा- हमें भी डब्ल्यूपीएल टीम का भी मालिक बनना?

क्रिकेटतिलक वर्मा की कप्तानी में श्रीलंका दौरे पर जाएंगे वैभव सूर्यवंशी?, भारतीय 'ए' टीम में शामिल, देखिए  ट्राई-सीरीज़ के लिए इंडिया ए टीम

क्रिकेटटी20 बल्लेबाजी स्वरूप में बहुत बदलाव आया, विश्व कप विजेता टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने कहा-वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे, प्रियांश आर्य ने पावरप्ले ओवर में कर रहे धमाल?

क्रिकेटICC T20I Rankings: आईसीसी T20I रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत कायम, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर

क्रिकेटकौन हैं नंदनी शर्मा?, भारत की 15 सदस्यीय टीम में पहली बार जगह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!