लाइव न्यूज़ :

Asian Games: चीन ने भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम को हराया, खिताब की दौड़ से बाहर हुई टीम

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 1, 2023 19:23 IST

चीन की टीम ने इस एकतरफा मुकाबले को 25-9, 25-9, 25-9 से अपने नाम किया।  भारतीय टीम की यह ग्रुप चरण में दूसरी हार थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय महिला वॉलीबॉल टीम को मिली हारमौजूदा चैंपियन चीन के हाथों हारी भारतीय टीम हार के साथ खिताब की दौड़ से बाहर हो गयी

Asian Games: भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम रविवार को यहां एशियाई खेलों में मौजूदा चैंपियन चीन के हाथों हार के साथ खिताब की दौड़ से बाहर हो गयी। चीन की टीम ने इस एकतरफा मुकाबले को 25-9, 25-9, 25-9 से अपने नाम किया।  भारतीय टीम की यह ग्रुप चरण में दूसरी हार थी। टीम को पहले मैच में उत्तर कोरिया ने हराया था। चीन और उत्तर कोरिया ने ग्रुप ए से ‘राउंड 12’ में जगह बना ली है, जबकि भारत अब ग्रुप जी में खिसक गया जहां वह नौवें से 12वें स्थान के लिए क्लासीफिकेशन के सेमीफाइनल में मंगोलिया से भिड़ेगा। भारतीय टीम पिछले खेलों (जकार्ता 2018) में 10वें स्थान पर रही थी। 

हालांकि इससे पहले भारत के लिए कुछ अच्छी खबरें भी आईं। भारत के तजिंदरपाल सिंह तूर ने मौजूदा हांग्जो खेलों में शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर अपने एशियाई खेलों के खिताब का बचाव किया।  शॉटपुट में तूर ने पहले दो प्रयास में फाउल करने के बाद तीसरे प्रयास में 19.51 मीटर का थ्रो लगाया। उनका चौथा थ्रो 20.06 मीटर का रहा लेकिन पांचवां थ्रो फिर फाउल हो गया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रयास आखिरी थ्रो पर 20.36 मीटर था जिसने उन्हें स्वर्ण पदक दिलाया। तूर ने जकार्ता खेलों में 20.75 मीटर के थ्रो के साथ पीला तमगा हासिल किया था । सउदी अरब के मोहम्मद डोडा टोलो ने 20.18 मीटर के साथ रजत पदक जीता जबकि चीन के लियू यांग ने 19.97 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

वहीं  भारतीय एथलीट अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने 8:19:50 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष सम्मान हासिल किया और इस दौरान खेलों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सेबल का पदक एशियाई खेलों के इस संस्करण में भारत का 12वां स्वर्ण और हांग्जो में पहला ट्रैक और फील्ड स्वर्ण है। हांग्जो में 3000 मीटर स्टीपलचेज़ के अलावा सेबल अपने पसंदीदा इवेंट 5000 मीटर दौड़ में भी प्रतिस्पर्धा करेंगे। 

टॅग्स :एशियन गेम्सचीनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!