लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: तीरंदाजी स्पर्धा में एक और स्वर्ण, झोली में 21वां गोल्ड, 84 मेडल के साथ चौथे स्थान पर, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2023 15:18 IST

Asian Games 2023: दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने गुरुवार को यहां फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर स्क्वाश मिश्रित युगल का खिताब जीता।

Open in App
ठळक मुद्देचीनी ताइपे को 230-229 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।भारतीय स्क्वैश जोड़ी ने 20वां स्वर्ण पदक जीता।एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी सुनिश्चित किया।

Asian Games 2023: भारत की पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। दीपिका पल्लीकल और हरिंदर पाल सिंह संधू ने गुरुवार को यहां फाइनल में मलेशिया की जोड़ी को सीधे गेम में हराकर स्क्वाश मिश्रित युगल का खिताब जीता।

भारत की परनीत कौर, अदिति गोपीचंद स्वामी और ज्योति सुरेखा वेन्नम ने गुरुवार को हांग्जो में एशियाई खेलों 2023 में तीरंदाजी महिला टीम कंपाउंड स्पर्धा में चीनी ताइपे को 230-229 से हराकर स्वर्ण पदक जीता और भारत को 19वां स्वर्ण दिलाया था। दीपिका पल्लीकल और हरिंदरपाल सिंह संधू की भारतीय स्क्वैश जोड़ी ने 20वां स्वर्ण पदक जीता।

एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी सुनिश्चित किया। दीपिका और हरिंदर ने फाइनल में आइफा बिंटी अजमन और मोहम्मद सयाफिक बिन मोहम्मद कमल को 35 मिनट में 11-10 11-10 से हराया। भारत ने 2014 में पुरूष टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था जो टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारत ने इंचियोन में दो रजत और एक कांस्य भी जीता था।

दीपिका ने जीत के बाद कहा ,‘मुझे हमेशा याद नहीं रहता कि कोर्ट पर क्या हुआ। हमें सिर्फ आखिरी अंक याद रहता है। हम बहुत खुश हैं। हमें बहुत खुशी है कि हम स्वर्ण पदक जीत सके।’ दूसरे गेम में एक समय भारतीय जोड़ी आसान जीत की ओर से बढ़ रही थी लेकिन इसके बाद उनकी एकाग्रता टूटी जिससे मलेशिया की जोड़ी मुकाबले को करीबी बनाने में सफल रही।

मलेशिया की जोड़ी ने 3-9 के स्कोर पर लगातार सात अंक से 10-9 की बढ़त बनाई लेकिन दीपिका और हरिंदर ने धैर्य बरकरार रखते हुए लगातार दो अंक के साथ जीत दर्ज की। एशियाई खेलों में संभवत: अंतिम बार खेल रही दीपिका ने अपने अभियान का अंत दो पदक के साथ किया। वह कांस्य पदक जीतने वाली महिला टीम का भी हिस्सा थीं। यह 32 वर्षीय खिलाड़ी चार एशियाई खेलों में छह पदक जीत चुकी है जिसमें एक स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। 

भारतीय महिला टीम ने सेपकटकरॉ में चीन को हराया, पुरुष टीम हारी

भारतीय महिला टीम ने एशियाई खेलों में बृहस्पतिवार को सेपकटकरॉ में चीन को 2 . 1 से हराया, लेकिन पुरुष टीम रेगु में थाईलैंड और फिलीपींस से हार गई। महिला रेगु के प्रारंभिक दौर में भारत को पूल ए में वियतनाम ने 2 . 0 से हराया। इसके बाद भारत ने मेजबान चीन को 2 . 1 से हराकर वापसी की।

पुरुष रेगु वर्ग में भारत को थाईलैंड और फिलीपींस ने 2 . 0 से हराया। पुरुष टीम ग्रुप बी में म्यामां से खेलेगी । हर ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी। पुरुष रेगु टीम ने जकार्ता ने 2018 में कांस्य पदक जीता था जो एशियाई खेलों में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

टॅग्स :एशियन गेम्सतीरंदाजीदीपिका पल्लीकलनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!