लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023 medals tally: ‘अबकी बार सौ पार’ के मंत्र के साथ एशियाई खेलों में उतरे भारतीय दल ने किया कमाल!, अभी तक 95 पदक मिले, शनिवार को इन खेलों में आएगा पदक

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2023 18:50 IST

Asian Games 2023 medals tally: भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई खेलों 2023 में फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जीत के साथ टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए सीधा कोटा भी हासिल कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय पुरुष टीम ने ब्रिज में रजत पदक जीता।वियतनाम को हराकर दिन का अपना पहला पदक जीता था।दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता।

Asian Games 2023 medals tally: भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल कर दिया। पदक तालिका में जादुई तीन अंकों के करीब पहुंच गया है। भारतीय पुरुष टीम ने एशियाई खेलों 2023 में फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। जीत के साथ टीम ने 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए सीधा कोटा भी हासिल कर लिया।

पदक तालिका:

1ः पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना- 348

2ः जापान- 159

3ः कोरिया गणराज्य- 166

4ः भारत- 95

5ः उज़्बेकिस्तान- 63।

राजू तोलानी, अजय प्रभाकर कहेरे, राजेश्वर तिवारी और सुमित मुखर्जी की भारतीय पुरुष टीम ने ब्रिज में रजत पदक जीता। इससे पहले, भारत ने रिकर्व तीरंदाजी महिला टीम स्पर्धा के कांस्य पदक मैच में वियतनाम को हराकर दिन का अपना पहला पदक जीता था। पुरुष टीम ने एक बेहतर प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहकर रजत पदक जीता।

सेमीफाइनल में चीन के ली शिफेंग से 16-21, 9-21 से हारने के बाद एचएस प्रणय ने बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। सेमीफाइनल में थाईलैंड से 2-0 (21-10, 21-13) से हारने के बाद महिला रेगु स्पर्धा में कांस्य जीतने के बाद भारत ने महिलाओं की सेपकटाक्रा में पहली बार ऐतिहासिक कांस्य पदक भी हासिल किया।

कुश्ती में भारत को तीन कांस्य पदक मिले, सोनम, किरण और अमन ने अपने-अपने रेपेचेज कांस्य पदक मैच जीतकर भारत के पदकों की संख्या 93 कर दी। भारत 22 स्वर्ण, 34 रजत और 39 कांस्य सहित कुल 95 पदकों के साथ चौथे स्थान पर बना हुआ है। 

‘अबकी बार सौ पार’ के मंत्र के साथ एशियाई खेलों में उतरे भारतीय दल ने शुक्रवार को पुरुष हॉकी टीम के स्वर्ण, कुश्ती में तीन पदक , सेपकटकरॉ में ऐतिहासिक कांस्य के साथ 95 पदक अपनी झोली में डाल लिये । भारत के कबड्डी (दो), तीरंदाजी (तीन), हॉकी (एक) , बैडमिंटन (एक) और क्रिकेट (एक) में कुल छह पदक पक्के हैं।

इनकी स्पर्धायें होने के बाद भारत शनिवार को पहली बार एशियाई खेलों के इतिहास में सौ पदक पार कर लेगा। आखिरी दिन चार और पहलवान पदक की दौड़ में हैं और पदकों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है। भारत ने पिछली बार जकार्ता में 70 पदक जीते थे जिसमें 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य थे।

इस बार निशानेबाजों ने 22 और एथलेटिक्स में 29 पदक आये हैं जिससे भारत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सका। भारतीय दल ने कई अप्रत्याशित पदक भी जीते जिसमें महिला टेबल टेनिस टीम का कांस्य (सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी) शामिल है। पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में आखिरी 30 मीटर में कमाल करके स्वर्ण जीत लिया।

भालाफेंक में ओलंपिक और विश्व चैम्पियन नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण और किशोर जेना ने रजत पदक जीता। केनोइंग में अर्जुन सिंह और सुनील सिंह ने ऐतिहासिक कांस्य जीता जबकि 35 किमी पैदलचाल में रामबाबू और मंजू रानी को भी कांसा मिला।

खेलों के अनुसार भारत की पदक संख्या इस प्रकारः

 तीरंदाजी : तीन स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य

एथलेटिक्स : छह स्वर्ण, 14 रजत और नौ कांस्य

बैडमिंटन : एक रजत , एक कांस्य

मुक्केबाजी : एक रजत , चार कांस्य

ब्रिज : एक रजत

क्रिकेट : एक स्वर्ण

घुड़सवारी : एक स्वर्ण, एक कांस्य

गोल्फ : एक रजत

हॉकी : एक स्वर्ण

नौकायन : दो रजत, तीन कांस्य

स्कवाश : दो स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य

निशानेबाजी : सात स्वर्ण, नौ रजत, छह कांस्य

पाल नौकायन : एक रजत, दो कांस्य

टेनिस : एक स्वर्ण , एक रजत

वुशू : एक रजत

रोलर स्केटिंग : दो कांस्य

टेबल टेनिस : एक कांस्य

केनोइंग : एक कांस्य

कुश्ती : पांच कांस्य

सेपकटकरॉ : एक कांस्य।

टॅग्स :एशियन गेम्सटीम इंडियाहॉकी इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!