लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला, गोल्ड पर नजर, पुरुष स्क्वाश टीम ने मलेशिया को पटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 29, 2023 19:19 IST

Asian Games 2023:भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में हांगकांग से हारने के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया।

Open in App
ठळक मुद्देजोशना चिनप्पा, अनहत सिंह और तन्वी खन्ना की तिकड़ी को हांगकांग ने 1 . 2 से हराया।भारत ने 2018 में रजत पदक जीता था। जोशना अकेली भारतीय थी जिसने जीत दर्ज की।

Asian Games 2023: अनुभवी सौरव घोषाल और अभय सिंह के शानदार खेल के दम पर भारतीय पुरुष स्क्वाश टीम ने एशियाई खेलों में शुक्रवार को यहां मलेशिया पर जीत से फाइनल में प्रवेश किया जिसमें उसका सामना पाकिस्तान से होगा। भारतीय टीम को पूल चरण में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और अब फाइनल मुकाबले में उसके पास बदला चुकता करने का मौका होगा।

सौरव और अभय ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ एक समान 3-1 की जीत दर्ज की। अभय ने 57 मिनट तक चले शुरुआती मुकाबले में मुहम्मद अदीन इद्रकी बिन बख्तियार को 11-3 12-10 9-11 11-6 से हराया जबकि सौरव ने इयान यो एनजी पर 69 मिनट में 11-8 11-6 12-10 11-3 की जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट पक्का किया।

शुरुआती दोनों मुकाबलों को जीतने के बाद महेश मनगांवकर को खेलने की जरूरत नहीं पड़ी। भारतीय टीम ने इन खेलों के पिछले आयोजन में कांस्य पदक जीता था। इससे पहले भारतीय महिला स्क्वाश टीम ने सेमीफाइनल में हांगकांग से हारने के बाद कांस्य पदक अपने नाम किया। जोशना चिनप्पा, अनहत सिंह और तन्वी खन्ना की तिकड़ी को हांगकांग ने 1-2 से हराया।

भारतीय महिला टीम ने 2018 में रजत पदक जीता था। जोशना अकेली भारतीय थी जिसने जीत दर्ज की। उसने दुनिया की 24वें नंबर की खिलाड़ी जे लोक हो को 7-11, 117, 9-11, 11-6, 11- 8 से हराया। तन्वी को पहले मैच में सिन युक चान ने 3-0 से मात दी। वहीं अनहम को ली का यि ने 11-8, 11-7, 12-10 से हराया। जोशना ने कहा ,‘मैंने रणनीति या योजना के बारे में नहीं सोचा। बस वहां डटी रही।

मैं जानती थी कि नतीजा कुछ भी हो, मुझे जुझारूपन नहीं छोड़ना है।’ अनहत ने कहा ,‘मेरा मैच बहुत अहम था और हम जीत जाते तो फाइनल में पहुंच जाते। मैं बेहतर खेल सकती थी। सभी ने हौसलाअफजाई की ताकि मैं जीत सकूं।’ जोशना ने कहा ,‘हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने आये थे। मुझे इतने बड़े मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने की खुशी है। भारत के लिये खेलना हमेशा खास होता है।’

टॅग्स :एशियन गेम्सटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!