लाइव न्यूज़ :

Asian Games 2023: भारत के नाम एक और गोल्ड, शूटिंग टीम ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

By अंजली चौहान | Updated: October 1, 2023 10:59 IST

भारत के पृथ्वीराज टोंडिमन, ज़ोरावर सिंह संधू और किनान डेरियस चेनाई ने रविवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में पुरुषों की ट्रैप टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

Open in App

Asian Games 2023:चीन में हो रहे एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। एशियाई खेल के 8वें दिन भारत के शूटरों का जलवा बरकरार रहा और भारत के पृथ्वीराज टोंडिमन, जोरावर सिंह संधू और किनान डेरियस चेनाई ने रविवार को हांगझू में चल रहे एशियाई खेलों में पुरुषों की ट्रैप टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

भारतीय टीम ने लीडरबोर्ड पर 361 अंकों के साथ शीर्ष सम्मान हासिल किया। कुवैत ने रजत पदक जीता जबकि चीन ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता।

गौरतलब है कि सभी तीन भारतीयों ने शीर्ष आठ के अंदर क्वालीफिकेशन राउंड पूरा किया लेकिन केवल संधू और कियानन ही आज व्यक्तिगत फाइनल में भाग लेंगे।

राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक की महिला ट्रैप टीम ने 337 अंकों के साथ रजत पदक जीता। चीन से पीछे रहा, जिसने विश्व-रिकॉर्ड तोड़ 356 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कजाकिस्तान ने 335 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। मनीषा 114 अंकों के साथ व्यक्तिगत फाइनल में पहुंची।

एशियाई खेल में अब कुल पदक तालिका में 10 स्वर्ण, 40 पदकों के साथ चौथे स्थान पर भारतीय टीम ने लीडरबोर्ड पर 361 अंकों के साथ शीर्ष सम्मान हासिल किया। कुवैत ने रजत पदक जीता जबकि चीन ने तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक जीता। गोल्फ में अदिति अशोक ने रजत पदक जीता। 

अनाहत सिंह और अभय सिंह की भारतीय स्क्वैश मिश्रित युगल जोड़ी ने पूल डी मुकाबले में फिलीपींस की यवोन एलिसा डालिडा और डेविड विलियम पेलिनो को 11-7, 11-5 से हराया।

टॅग्स :एशियन गेम्सभारतचीनखेलनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!