लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: कबड्डी में भारत की बादशाहत खत्म, ईरान ने पुरुष टीम के बाद महिला टीम का भी तोड़ा सपना

By विनीत कुमार | Updated: August 24, 2018 14:27 IST

भारतीय महिला टीम को फाइनल में ईरान ने हराया। मेंस कबड्डी में भी ईरान की टीम ने ही भारतीय टीम के लगातार 8 गोल्ड जीतने के सपने को तोड़ा था।

Open in App

जकार्ता, 24 अगस्त: भारतीय पुरुष टीम के बाद भारतीय महिला टीम भी इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल से चूक गई है। भारतीय महिला टीम को शुक्रवार को फाइनल में ईरान ने 27-24 से हराया। इस हार के साथ ही महिला टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा है। मेंस कबड्डी में भी ईरान की टीम ने ही भारतीय टीम के लगातार 8 गोल्ड जीतने के सपने को तोड़ा था। 

भारतीय महिला टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने सभी मैच जीतने के बाद सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को हराया था। सेमीफाइनल में भारत ने चीनी ताइपे को 27-14 से मात दी था। इस एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने अपने पहले ग्रुप मैच में जापान को 43-12 से हराया था। इसके बाद थाईलैंड को 33-23 से मात दी थी। वहीं मंगलवार सुबह भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 38-12 के बड़े अंतर से हराया था। फिर उसी दिन शाम को भारतीय महिला टीम ने इंडोनेशिया को 54-22 से मात दी थी।

एशियन गेम्स में महिला कबड्डी को साल 2010 में शामिल किया गया था और अब तक दोनों ही मौकों 2010 और 2014 में भारतीय टीम ने गोल्ड जीता था।  इससे पहले मेंस कबड्डी में गुरुवार को भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ईरान की टीम ने 27-18 से हराया था। सात बार की गोल्ड मेडल विजेदा भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के लिए यह पहली बार था जब वह गोल्ड मेडल की रेस से बाहर हो गई और उसे ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।

टॅग्स :एशियन गेम्सकबड्डीईरान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!