लाइव न्यूज़ :

कोरोना के चलते फैंस के लिए एक और बुरी खबर, भारत में होने वाली एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप स्थगित

By भाषा | Updated: August 18, 2020 11:25 IST

भारत में संक्रमण के मामलों की संख्या 25 लाख के पार पहुंच चुकी है जबकि मरने वालों की संख्या 50 हजार के पार है। ट्रेनिंग शिविरों की शुरुआत के साथ हालांकि खेलों को बहाल करने की दिशा में छोटा कदम उठाया गया है...

Open in App

भारत में नवंबर-दिसंबर में होने वाली एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनिशप को कोविड-19 महामरी से जुड़ी स्थिति के कारण अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। मुक्केबाजी महासंघ के महासचिव जय कोवली ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ (एएसबीसी) की कार्यकारी समिति की सोमवार को आनलाइन हुई बैठक में यह फैसला किया गया। एएसबीसी की कार्यकारी समिति के सदस्य कोवली ने बताया, ‘‘महामारी के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए टूर्नामेंट को स्थगित करने का प्रस्ताव रखा गया और इसे स्वीकार कर लिया गया। भारत मेजबान बरकरार रहेगा और टूर्नामेंट अब 2021 में होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘2021 की विंडो पर नवंबर में कार्यकारी समिति की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी।’’ भारत ने पिछली बार पुरुष एशियाई चैंपियनशिप की मेजबानी मुंबई में 1980 में की थी जबकि महिला टूर्नामेंट का आयोजन हिसार में 2003 में किया था।

पिछले साल इसे पुरुष और महिला वर्ग की संयुक्त प्रतियोगिता बनाया गया। कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में खेल कैलेंडर अस्त व्यस्त हो गया है और कई बड़ी खेल प्रतियोगिताएं स्थगित हो चुकी हैं जिसमें ओलंपिक और टी20 क्रिकेट विश्व कप भी शामिल है। कोवली ने कहा, ‘‘हमें सतर्क रहना होगा, हर जगह संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। जब तक यह तय नहीं होता कि मामलों में गिरावट आ रही है तब तक चीजों पर रोक लगाना ही सर्वश्रेष्ठ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘एएसबीसी ने फैसला किया है कि सिर्फ एक प्रतियोगिता की संभावना है, संभवत: नवंबर में चीन में जिसमें सिर्फ शीर्ष मुक्केबाज हिस्सा लेंगे जिससे कि प्रतिस्पर्धियों की संख्या को कम रखा जा सके। लेकिन यह सिर्फ प्रस्ताव है, ऐसा हो भी सकता है और नहीं भी।’’

पटियाला में शिविर के लिए कुछ मुक्केबाज जुटे हैं और यह शिविर अब तक सही चल रहा है। भारत के नौ मुक्केबाज अब तक तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जिसमें पांच पुरुष और चार महिला शामिल हैं।

टॅग्स :बॉक्सरमुक्केबाजीकोरोना वायरसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!