लाइव न्यूज़ :

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वप्ना बर्मन को हेप्टाथलॉन में सिल्वर मेडल, जिनसन 1500 मीटर से हटे

By भाषा | Updated: April 23, 2019 23:18 IST

Open in App

दोहा, 23 अप्रैल। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और मौजूदा चैंपियन स्वप्ना बर्मन को एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मंगलवार को यहां महिला हेप्टाथलान में रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि पदक के प्रबल दावेदार जिनसन जॉनसन पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ के फाइनल्स से कुछ देर पहले चोटिल होने के कारण हट गये।

बाईस वर्षीय स्वप्ना ने सात स्पर्धाओं में कुल 5993 अंक बनाये और वह उज्बेकिस्तान की एकटेरिना वोर्निना (6198 अंक) के बाद दूसरे स्थान पर रही। एक अन्य भारतीय पूर्णिमा हेम्बराम 5528 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रही। स्वप्ना ने पिछली बार 5942 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता था और उनका इस बार का प्रदर्शन उससे बेहतर रहा लेकिन पिछले साल जकार्ता एशियाई खेलों के 6026 अंक से वह कम था। उनके रजत पदक के बाद भारत के खाते में अब दो स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक दर्ज हो गये हैं।

महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में पारूल चौधरी ने 10 मिनट 3.43 सेकेंड के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाला लेकिन तब भी वह पांचवें स्थान पर रही। इससे पहले भारत को तब झटका जब पुरूषों की 1500 मीटर दौड़ की राउंड एक हीट से कुछ देर पहले जानसन ने हटने का फैसला किया।

उप मुख्य कोच राधाकृष्णनन नायर ने बयान में कहा, ‘‘उसकी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह अभी परेशान है। चिकित्सकों ने उन्हें इस स्थिति में ट्रैक पर नहीं उतरने की सलाह दी। ’’ जानसन ने सोमवार को 800 मीटर फाइनल में हिस्सा नहीं लिया था। उनके नाम पर 800 मीटर और 1500 मीटर में राष्ट्रीय रिकार्ड है। प्रतियोगिता के पहले दिन हिमा दास भी पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण 400 मीटर दौड़ से हट गयी थी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!