लाइव न्यूज़ :

एशियाई एयरगन चैंपियनशिप: भारतीय निशानेबाजों ने दूसरे दिन जीते तीन मेडल, अंक तालिका में टॉप पर इंडिया

By भाषा | Updated: March 28, 2019 19:09 IST

Open in App

नई दिल्ली, 28 मार्च। भारतीय निशानेबाजों ने ताइपै के ताओयुवान में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप के दूसरे दिन गुरुवार को एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीते और वह तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है। रवि कुमार और इलावेनिल ने सीनियर वर्ग में दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में रजत पदक जीता जबकि जूनियर वर्ग में भारत ने स्वर्ण और रजत अपने नाम किया।

रवि और इलावेनिल ने 837.1 क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहे लेकिन पांच टीमों के फाइनल में उन्हें कोरियाई जोड़ी पार्क सुनमिन और शिन मिंकी से हार का सामना करना पड़ा। कोरियाई टीम ने 499.6 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारतीय जोड़ी 498.4 अंक ही बना पायी। चीनी ताइपै ने कांस्य पदक हासिल किया।

दीपक कुमार और अपूर्वी चंदेला की दूसरी भारतीय जोड़ी चौथे स्थान पर रही। दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम के जूनियर वर्ग में भारत की दो टीमें फाइनल में पहुंची। मेहुली घोष और केवल प्रजापति कीजो ड़ी क्वालीफिकेशन दौर में 838.5 अंक के साथ शीर्ष पर रहे जबकि श्रेया अग्रवाल और यश वर्धन ने 831.2 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहकर क्वालीफाई किया।

फाइनल में हालांकि श्रेया और यश ने पासा पलट दिया और अपनी हमवतन टीम को 0.4 अंक से पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक जीता। इन दोनों ने 497.3 अंक तथा मेहुली और केवल ने 496.9 अंक बनाये। कोरिया ने इस स्पर्धा का कांस्य पदक जीता। भारत ने अब तक प्रतियोगिता में पांच पदक जीत लिये हैं। भाषा पंत आनन्द आनन्द

टॅग्स :निशानेबाजीमनु भाकरअपूर्वी चंदेला
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!