लाइव न्यूज़ :

Asia Olympic Qualifiers: 17वां पेरिस ओलंपिक कोटा, अनीश भानवाला के साथ पेरिस में निशाना लगाएंगे विजयवीर सिद्धू, रजत पदक जीता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 13, 2024 17:13 IST

Asia Olympic Qualifiers: 25 मीटर रैपिड फायर में पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाकर सीनियर साथी अनीश भानवाला के साथ शामिल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देकांस्य पदक जीतकर इस स्पर्धा का ओलंपिक कोटा हासिल किया था।विजयवीर को कोटा हासिल करने के लिए पदक जीतने का इंतजार नहीं करना पड़ा।577 के स्कोर से चौथे स्थान से फाइनल में क्वालीफाई करते ही कोटा हासिल कर लिया था।

Asia Olympic Qualifiers: भारत के विजयवीर सिद्धू ने शनिवार को यहां एशिया ओलंपिक क्वालीफायर की पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश को 17वां पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाया। इस तरह वह 25 मीटर रैपिड फायर में पेरिस ओलंपिक कोटा दिलाकर सीनियर साथी अनीश भानवाला के साथ शामिल हो गये।

अनीश ने पिछले साल कोरिया के चांगवान में एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इस स्पर्धा का ओलंपिक कोटा हासिल किया था। पिछले साल हांगझोउ एशियाई खेलों में टीम कांस्य पदक विजेता 21 वर्ष के विजयवीर को कोटा हासिल करने के लिए पदक जीतने का इंतजार नहीं करना पड़ा। उन्होंने 577 के स्कोर से चौथे स्थान से फाइनल में क्वालीफाई करते ही कोटा हासिल कर लिया था।

शनिवार को फाइनल में पहुंचने वाले छह में से चार निशानेबाजों को कोटा स्थान मिलना तय था। चंडीगढ़ के विजयवीर ने एलिमिनेशन राउंड में 28 का निशाना लगाते ही रजत पदक जीतकर शान से कोटा प्राप्त किया। वह कजाखस्तान के निकिता चिरयुकिन से पीछे रहे जिन्होंने 32 के शॉट से स्वर्ण पदक जीता।

भारत के लिए रैपिड फायर पिस्टल मजबूत स्पर्धा होती है जिसमें विजय कुमार ने 2012 लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था। अनीश तोक्यो ओलंपिक के लिए कोटा हासिल करने के मजबूत दावेदार दिख रहे थे लेकिन वह नयी दिल्ली में 2021 में आईएसएसएफ विश्व कप में ऐसा करने से चूक गये थे। अगर विजयवीर और अनीश दोनों को पेरिस ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलता है।

तो रैपिड फायर निशानेबाजी में इस तरह का मौका पहली बार होगा। भारत ने अभी तक जकार्ता में चार पेरिस ओलंपिक कोटे हासिल कर लिये हैं। विजयवीर के अलावा ईशा सिंह ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा, वरुण तोमर ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और रिदम सांगवान ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पेरिस कोटा प्राप्त किया।

टॅग्स :AsiaनिशानेबाजीShootingParis
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!