लाइव न्यूज़ :

अश्विन ने रिकार्ड तोड़ने के बाद हरभजन से माफी मांगी

By भाषा | Updated: February 14, 2021 19:47 IST

Open in App

चेन्नई, 14 फरवरी अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को हरभजन सिंह को पीछे छोड़कर भारतीय सरजमीं पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर पहुंचने के बाद अपने सीनियर गेंदबाज से माफी मांगी।

अश्विन ने यहां इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी बेहरतीन ऑफ स्पिन से बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद हरभजन को पीछे छोड़ा जिनके नाम 28.76 के औसत से 265 विकेट दर्ज हैं। घरेलू मैदान पर अश्विन ने 266 विकेट लिये है।

अश्विन ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ जब मैंने 2001 श्रृंखला में भज्जू पा (हरभजन) को खेलते देखा था तब मैंने यह सोचा थी नहीं था कि देश के लिए ऑफ स्पिनर के तौर पर खेलूंगा। मैं उस समय अपने राज्य के लिए खेल रहा था और बल्लेबाजी में अपना करियर बनाना चाहता था।’’

अभी तक 76 टेस्ट में 25.26 के शानदार औसत से कुल 391 विकेट चटकाने वाले 34 वर्षीय अश्विन को संवाददाता सम्मेलन में आने से पहले इस उपलब्धि के बारे में पता नहीं था।

उन्होंने कहा कि शुरुआती दौरे में टीम के उनके साथी खिलाड़ी हरभजन की तरह गेंदबाजी करने पर उनका मजाक उड़ाते थे।

उन्होंने कहा,‘‘ उस उम्र के मेरे साथी खिलाड़ी मेरा मजाक उड़ाया करते थे, क्योंकि मैं भज्जू पा की तरह गेंदबाजी करता था। वैसे स्थिति से आने के बाद उनके रिकार्ड को तोड़ने के लिए आपको अविश्वसनीय रूप से विशेष होना चाहिए। मुझे इसके बारे में पता नहीं था, अब जब मुझे इसके बारे में पता है, तो मुझे खुशी हो रही है। माफ करें, भज्जू पा।’’

अश्विन ने 29 बार पांच विकेट झटकने का कारनामा किया और सात बार उन्होंने 10 विकेट चटकाये हैं जिसमें एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन देकर सात विकेट और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 140 रन देकर 13 विकेट लेने का रहा है।

अश्विन ने घरेलू सरजमीं पर 266 विकेट 22.67 के औसत से चटकाये हैं। महान स्पिनर अनिल कुंबले भारत में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं जिन्होंने 24.88 के औसत से 350 विकेट लिये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं रघु शर्मा? 33 वर्षीय पंजाब के लेग स्पिनर ने CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए IPL में किया डेब्यू

भारतबरगी बांध क्रूज हादसा एक बच्चे का शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई, कुछ अभी भी लापता

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

क्रिकेट10 मैचों में 17 विकेट, WPL 2026 में मचाया था तहलका, अब T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार भारतीय टीम में मिली जगह

भारतयूपी के नौवीं कक्षा के बच्चे पढ़ेंगे, लता मंगेशकर के जीवन संघर्ष

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!