लाइव न्यूज़ :

अरविंद गोला फेंक एफ35 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे

By भाषा | Updated: September 2, 2021 18:32 IST

Open in App

भारतीय एथलीट अरविंद गुरूवार को यहां पैरालंपिक खेलों की पुरूषों की गोला फेंक एफ35 स्पर्धा में सातवें स्थान पर रहे। पहली बार पैरालंपिक में खेल रहे 28 साल के अरविंद का आठ खिलाड़ियों के फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रयास 13.48 मीटर का रहा। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक उज्बेकिस्तान के खुसनिद्दिन नोरबेकोव ने हासिल किया जिन्होंने सत्र का 16.13 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। अर्जेंटीना के इमैनुअल उरा ने 15.90 मीटर के थ्रो से रजत जबकि चीन के फु जिनहान ने 15.41 मीटर के थ्रो से सत्र का अपना सर्वश्रेष्ठ करते हुए कांस्य पदक जीता। एफ30 क्लास में वो एथलीट हिस्सा लेते हैं जिन्हें शारीरिक गतिविधियों के लिये तालमेल में समस्या होती है और ऐसा मस्तिष्क पक्षाघात या मस्तिष्क में चोट लगने से होता है। ए35 में ये खिलाड़ी खड़े होकर हिस्सा लेते हैं। बचपन में अरविंद के सिर में गेंद लग गयी थी जिससे तंत्रिका क्षतिग्रस्त हो गयी थी और वह बायें पैर का इस्तेमाल नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!