लाइव न्यूज़ :

एशियाई खेलों के चैंपियन अर्पिंदर सिंह ने जीता गोल्ड मेडल, पर विश्व चैंपियनशिप मार्क से चूके

By भाषा | Updated: August 28, 2019 23:24 IST

अर्पिंदर ने गर्म और उमस भरे हालात में 16.83 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगायी लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप के 16.95 मीटर के क्वालीफाइंग मानक से 12 सेंटीमीटर से चूक गये।

Open in App
ठळक मुद्देअर्पिंदर सिंह ने 59वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।अर्पिंदर सिंह विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मार्क को हासिल करने से चूक गये।

लखनऊ, 28 अगस्त। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदकधारी त्रिकूद एथलीट अर्पिंदर सिंह ने बुधवार को यहां 59वीं राष्ट्रीय अंतरराज्यीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन स्वर्ण पदक अपने नाम किया लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप के क्वालीफाइंग मार्क को हासिल करने से चूक गये।

अर्पिंदर ने गर्म और उमस भरे हालात में 16.83 मीटर से सत्र की सर्वश्रेष्ठ कूद लगायी लेकिन वह विश्व चैंपियनशिप के 16.95 मीटर के क्वालीफाइंग मानक से 12 सेंटीमीटर से चूक गये। कर्नाटक के यू कार्तिक (16.0 मी) और तमिलनाडु के मोहम्मद सलाहुद्दीन (16.79 मी) ने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।

अर्पिंदर को पांच सितंबर को नयी दिल्ली में होने वाली इंडियन ग्रां प्री में भी विश्व चैम्पियनशिप क्वालीफिकेशन को हासिल करने का मौका मिलेगा। कोई भी भारतीय खिलाड़ी दोहा में 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक चलने वाली विश्व चैम्पियनशिप के क्वालीफाइंग मार्क के करीब नहीं पहुंच सका।

बालाकुमार नितिन और एलेक्स एंटोनी ने क्रमश: पुरुषों की 200 मी और 400 मी का स्वर्ण पदक हासिल किया। नितिन ने 20.91 सेकेंड का समय निकाला जबकि विश्व चैम्पियनशिप के लिये 200 मीटर का क्वालीफाइंग समय 20.40 सेकेंड है।

एलेक्स ने 46.66 सेकेंड से पहला स्थान हासिल किया। पी यू चित्रा ने 2:02.96 के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय से महिलाओं की 800 मीटर स्पर्धा जीती जबकि मोहम्मद अफजल ने 1:48.35 के समय से मंजीत सिंह और जिनसन जानसन की अनुपस्थिति में पुरुषों की 800 मीटर में पहला स्थान हासिल किया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने प्रतियोगिता में कुछ विदेशी खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया था।

टॅग्स :एथलेटिक्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsian Athletics Championships: सचिन यादव से हारते-हारते बचे अरशद नदीम?, 86.40 मीटर के साथ ओलंपिक चैंपियन ने जीता स्वर्ण, 85.16 मीटर के साथ सचिन ने जीता सिल्वर

विश्वUS: महिला वर्ग के खेलों में ट्रांसजेंडरों के भाग लेने पर रोक, डोनाल्ड ट्रंप ने लिया फैसला

अन्य खेलNeeraj Chopra-Kishore Jena Asian Games: पेरिस ओलंपिक 2024 में साथ ही धमाल मचाएंगे चोपड़ा और जेना, एशियाई खेल में जीते स्वर्ण और रजत

अन्य खेलAsian Games 2023 Overall medals tally: एशियाई खेल में अभी तक 80 पदक पर कब्जा, 18 स्वर्ण के साथ चौथे स्थान पर भारत, बैंस, सेबल, जेना और महिलाओं की 4x400 मीटर रिले ने रजत पदक

अन्य खेलAsian Games 2023: अनु रानी ने किया कमाल, भाला फेंक में 62.92 मीटर के थ्रो के साथ जीता गोल्ड मेडल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

अन्य खेलWomen's FIH Hockey Junior World Cup: महिला जूनियर हॉकी टीम का ऐलान, भारतीय टीम को लीड करेंगी ज्योति सिंह

अन्य खेलकोग्निवेरा इंटरनेशनल पोलो कप की धूमधाम शुरुआत, 25 अक्टूबर को भारत-अर्जेंटीना में जबरदस्त टक्कर!