लाइव न्यूज़ :

तीरंदाजी विश्व कप: भारतीय महिला कम्पाउंड टीम एक अंक से पिछड़ी, सिल्वर मेडल जीता

By भाषा | Updated: July 21, 2018 19:48 IST

चौथे सेट में भारतीय तिकड़ी ने 60 में से 59 अंक जुटाये लेकिन फ्रांस की टीम एक अंक से विजेता बनी।

Open in App

बर्लिन, 21 जुलाई: भारतीय महिला कम्पाउंड टीम एक बार फिर अंतिम बाधा पार करने में असफल रही और महज एक अंक से पिछड़कर उसे आज यहां तीरंदाजी विश्व कप के चौथे और अंतिम चरण में सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।  विश्व कप सर्किट में पहले स्वर्ण पदक की आस लगाये ज्योति सुरेखा वेनाम, मुस्कान किरार और तृषा देब ने 59-57 से बढ़त बना ली थी लेकिन तीसरे सेट में वे पिछड़ गयी और फ्रांस की तिकड़ी ने 229-228 के स्कोर से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 

सोफी डोडेमोंट, एमेली सैनसेनोट और सांड्रा हर्वे ने लगातार पांच परफेक्ट 10 का स्कोर बनाया जिससे दूसरे सेट तक उन्होंने 116-116 से बराबरी हासिल की। तीसरे सेट में भारतीय टीम पर दबाव और बढ़ गया क्योंकि उन्होंने खराब छह और फिर आठ से शुरूआत की जबकि फ्रांस की तिकड़ी ने लय कायम रखते हुए स्कोर 174-169 कर दिया। 

चौथे सेट में भारतीय तिकड़ी ने 60 में से 59 अंक जुटाये लेकिन फ्रांस की टीम एक अंक से विजेता बनी। पांचवीं रैंकिंग की भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में शीर्ष रैंकिंग की तुर्की को 231-228 से मात देकर इस सत्र में दूसरे फाइनल में प्रवेश किया था। मई में दूसरे चरण में भी टीम फाइनल में पहुंची थी।  विश्व कप के अंताल्या चरण में भारतीय टीम (ज्योति, मुस्कान और दिव्या धयाल) चीनी ताइपे से तीन अंक से हार गयी थी। 

टॅग्स :तीरंदाजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAsia Cup compound archers: 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक?, एशिया कप विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट में भारत ने किया क्लीन स्वीप?

भारतपैरा विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिपः नंबर-1 ओजनूर गिर्डी को 146-143 से हराकर शीतल देवी ने जीता गोल्ड, एक दिन में 3 पदक

अन्य खेलWorld Championships: पुरुष रिकर्व तीरंदाज व्यक्तिगत वर्ग में पदक की दौड़ से बाहर, भारत के लिए निराशाजनक

भारतफ्रांस पर 235-233 से रोमांचक जीत, विश्व चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक, भारतीय पुरुष कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने रचा इतिहास

भारततीरंदाजी विश्व कप 2025ः रजत और कांस्य पदक जीता, ज्योति सुरेखा वेन्नम ने किया कमाल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!