लाइव न्यूज़ :

तीरंदाज दीपिका आसानी से दूसरे दौर में

By भाषा | Updated: July 28, 2021 14:50 IST

Open in App

तोक्यो, 28 जुलाई भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाने के बावजूद बुधवार को यहां भूटान की कर्मा को आसानी से 0-6 से हराकर तोक्यो ओलंपिक की महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

विश्व की शीर्ष तीरंदाज दीपिका बेहद शांतचित नजर आयी और उन्होंने अपने तीर चलाने में थोड़ा समय लिया। वह अगले दौर में अमेरिका की 24वीं वरीयता प्राप्त जेनिफर मुसिनो फर्नाडिस का सामना करेंगी।

दीपिका को भी युमेनोशिमा पार्क पर चल रही हवाओं से सामंजस्य बिठाने में परेशानी हुई लेकिन भूटानी खिलाड़ी किसी समय उन्हें चुनौती देते हुए नहीं दिखी। दीपिका ने पहले और दूसरे सेट में समान 8, 9 और 9 अंक बनाकर 26-23 के समान अंतर से जीत दर्ज की।

दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे सेट में एक-एक ‘परफेक्ट 10’ जमाया लेकिन भूटानी तीरंदाज के लगातार गलतियों के कारण दीपिका ने इसमें भी 27-24 से आसान जीत हासिल की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!