लाइव न्यूज़ :

उसैन बोल्ट से तेज दौड़ा एक और भारतीय, भैंसों के साथ 9.51 सेकंड में पूरी की 100 मीटर की रेस

By भाषा | Updated: February 19, 2020 08:08 IST

शेट्टी के अलावा इरुवाथुर आनंद (9.57 सेकेंड), अकेरी सुरेश शेट्टी (9.57 सेकेंड) और श्रीनिवास गौड़ा (9.55 सेकेंड) ने दौड़ पूरी करने के लिए 10 सेकेंड से कम का समय लिया।

Open in App
ठळक मुद्देनिशांत शेट्टी ने 100 मीटर दूरी रिकार्ड 9.51 सेकेंड में तय करके श्रीनिवास गौड़ा के समय में सुधार किया।इससे पहले श्रीनिवास गौड़ा ने 100 मीटर की दूरी सिर्फ 9.55 मीटर में तय की थी।

एक अन्य कम्बाला धावक ने कर्नाटक में पारंपरिक भैंसा दौड़ के दौरान 100 मीटर दूरी रिकार्ड 9.51 सेकेंड में तय करके श्रीनिवास गौड़ा के समय में सुधार किया जो हाल में इस दौड़ में शानदार प्रदर्शन करके सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आयोजकों ने कहा कि बजागोली जोगीबेट्ट्रू के रहने वाले निशांत शेट्टी ने रविवार को वेणूर कम्बाला के दौरान 28 साल के गौड़ा का रिकॉर्ड तोड़ा।

कम्बाला के आयोजकों ने बताया कि शेट्टी सहित चार प्रतिभागियों ने 100 मीटर की दौड़ 10 सेकेंड से कम समय में पूरी की है। शेट्टी के अलावा इरुवाथुर आनंद (9.57 सेकेंड), अकेरी सुरेश शेट्टी (9.57 सेकेंड) और श्रीनिवास गौड़ा (9.55 सेकेंड) ने दौड़ पूरी करने के लिए 10 सेकेंड से कम का समय लिया। आनंद और सुरेश शेट्टी ने भी उसकी वेणूर कम्बाला दौड़ में हिस्सा लिया जिसमें निशांत ने बाजी मारी।

एक फरवरी को गौड़ा ने मंगलुरू के समीप एकाला गांव में कम्बाला दौड़ के दौरान सिर्फ 13.62 सेकंड में 142.5 मीटर की दौड़ लगायी थी। उन्होंने पहले 100 मीटर की दूरी सिर्फ 9.55 मीटर में तय की जिसके बाद उनकी तुलना कई बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता उसैन बोल्ट से होने लगी जिनका 100 मीटर में विश्व रिकार्ड 9.58 सेकेंड का है। इसके बाद वह सोशल मीडिया पर छा गए थे।

कम्बाला आयोजकों ने कहा कि रविवार को शेट्टी ने 143 मीटर की दौड़ 13.61 सेकेंड में पूरी की जिसके हिसाब से उन्होंने 100 मीटर दौड़ 9.51 सेकेंड में पूरी की। कर्नाटक सरकार को गौड़ा को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित भी किया था।

कम्बाला वार्षिक दौड़ है जिसका आयोजन कर्नाटक में किया जाता है। इस दौड़ में लोग अपनी भैसों के साथ धान के खेतों में 142 मीटर की दूरी तय करते हैं। इस दौड़ के दौरान धावकों के हाथ में भैंसों की लगाम होती है जिससे स्पष्ट है कि इस समय में जानवरों की भी अहम भूमिका होती है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!