लाइव न्यूज़ :

अनिल जैन ने जूनियर लडकों के टेनिस शिविर को हरी झंडी दिखाई

By भाषा | Updated: January 4, 2021 19:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जनवरी अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के अध्यक्ष अनिल जैन ने सोमवार को यहां आर के खन्ना टेनिस स्टेडियम में जूनियर लड़कों के लिए ‘ हाई परफोर्मेंस प्रशिक्षण शिविर’ को हरी झंडी दिखाई।

इस तीन दिवसीय शिविर में एआईटीए रैंकिंग वाले कुल 21 जूनियर खिलाड़ी शामिल हुए हैं। बुधवार तक चलने वाले इस शिविर में खिलाड़ी टेनिस कौशल सीखने के साथ मानसिक और शारीरिक अनुकूलन से गुजरेंगे।

शिविर की अध्यक्षता राष्ट्रीय कोच जीशान अली करेंगे, जिन्हें पूर्व खिलाड़ियों आशुतोष सिंह और सौरभ सिंह द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।

यहा जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ एआईटीए ‘रिटर्न टू टेनिस (टेनिस की वापसी)’ जैसी परियोजना से टेनिस को वापस लाने की कोशिश कर रहा है जिसमें जूनियर सर्किट में शीर्ष क्रम के खिलाड़ियों के लिए ‘ हाई परफोर्मेंस प्रशिक्षण शिविर ’ शामिल हैं।’’

इस कार्यक्रम में एआईटीए के उपाध्यक्ष अनिल खन्ना और दिल्ली लॉन टेनिस संघ (डीएलटीए) के अध्यक्ष रोहित राजपाल भी मौजूद थे।

जैन ने कहा, ‘‘यह एक नया साल है और देश में कोविड-19 महामारी के दौरान ‘न्यू नॉर्मल (नये सामान्य)’ परिस्थिति के तहत देश में टेनिस गतिविधियों की एक नयी शुरुआत है। हम भविष्य में ऐसे और शिविर का आयोजन करना चाहते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदोस्ती जिंदाबाद?, वानखेड़े स्टेडियम में कोहली जा रहे थे और रोहित ने आवाज दी और दौड़े विराट, वीडियो

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट

क्राइम अलर्टशादी से लौट रहे थे, बस पर ट्रक पलटा?, 6 की मौत और 24 घायल, वीडियो

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!