लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश सरकार ने ओलंपियन को पुरस्कृत करने की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 11, 2021 19:40 IST

Open in App

अमरावती, 11 अगस्त आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल में संपन्न तोक्यो ओलंपिक में महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन के लिए टीम की खिलाड़ी ई रजनी को बुधवार को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की।

भारतीय महिला हॉकी टीम ओलंपिक में कांस्य पदक के प्ले आफ मुकाबले में हारने के बाद चौथे स्थान पर रही थी।

चित्तूर जिले की रहने वाली रजनी टीम में दक्षिण भारत की एकमात्र खिलाड़ी थी। उन्होंने आज दोपहर मुख्यमंत्री एस जगन मोहन रेड्डी से मुलाकात की।

रजनी ने 2016 रियो ओलंपिक में भी हिस्सा लिया था और वह 100 से अधिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच खेल चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया और पुरस्कार की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विभिन्न टूर्नामेंट में पदक जीतने के लिए रजनी को पिछली सरकार के पुरस्कार के वादों को भी पूरा करें।

युवा विकास और खेल मंत्री एम श्रीनिवास राव ने इसके बाद संवाददाताओं को बताया कि पिछली सरकार ने कुल 67.50 लाख रुपये के इनाम का वादा किया था लेकिन भुगतान नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि पिछली टीडीपी सरकार ने रजनी को उनके पैत्रिक जिले में 1000 स्क्वायर यार्ड जमीन घर बनाने के लिए देने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!