लाइव न्यूज़ :

अमलान, प्रवीण और मंजू बाला ने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीते

By भाषा | Updated: September 19, 2021 21:04 IST

Open in App

वारंगल, 19 सितंबर असम के फर्राटा धावक अमलान बोरगोहेन, तमिलनाडु के त्रिकूद खिलाड़ी प्रवीण चित्रावेल और राजस्थान के तार गोला फेंक की अनुभवी खिलाड़ी मंजू बाला सिंह ने रविवार को यहां 60वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतिम दिन निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक जीते।

अमलान ने पुरुष 200 मीटर फाइनल में 20.75 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता। भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास में सिर्फ मोहम्मद अनस याहिया (20.63), धर्मबीर सिंह (20.66), आरोकिया राजीव (20.66) और अनिल कुमार (20.73) ने भी उनसे कम समय लिया है।

अमलान पिछले 20 महीने में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर 200 मीटर की स्पर्धा में हिस्सा ले रहे थे।

अमलान ने करियर में पहली बार 21 सेकेंड से कम का समय लिया और नया मीट रिकॉर्ड भी बनाया।

बीस साल के प्रवीण ने त्रिकूद में 16.88 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक जीता। उनका पिछला निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16.51 मीटर था जो उन्होंने मार्च 2019 में बनाया था।

सेना के अब्दुल्ला अबुबाकर ने 16.84 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीता जबकि टीम के उनके साथ कार्तिक उन्निकृष्णन ने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए 16.80 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

एशियाई खेलों के चैंपियन अरपिंदर 15.91 मीटर के प्रयास के साथ छठे स्थान पर रहे।

एशियाई खेल 2014 की पदक विजेता मंजू अपने तीसरे प्रयास में करियर के सर्वश्रेष्ठ 64.42 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। उन्होंने महिला तार गोला फेंक में हरदीप कौर के 61.67 मीटर के मीट रिकॉर्ड को तोड़ा जो 2002 में बनाया था।

सेना के कार्तिक कुमार और महाराष्ट्र की संजीवनी बाबूराव जाधव ने पहली दिन 5000 मीटर की निराशा को पीछे छोड़ते हुए 10000 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। तमिलनाडु की अर्चना सुसींद्रन ने महिला 200 मीटर का खिताब अपने नाम किया। महिला 100 मीटर का खिताब जीतने वाली दिल्ली की तरनजीत कौर बेहद मामूली अंतर से 200 मीटर में दूसरे स्थान पर रहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!