लाइव न्यूज़ :

एमेच्योर अवनी ने शीर्ष पेशेवर खिलाड़ियों को पछाड़कर महिला पेशेवर गोल्फ टूर का तीसरा चरण जीता

By भाषा | Updated: February 12, 2021 20:22 IST

Open in App

मुंबई, 12 फरवरी एमेच्योर अवनी प्रशांत ने शुक्रवार को यहां कई दिग्गज पेशेवर खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए महिला पेशेवर गोल्फ टूर के तीसरे चरण का खिताब जीत लिया।

कल तक तीन शॉट से पीछे चल रही अवनी ने बंबई प्रेसिडेंसी गोल्फ क्लब में अंतिम दौर में तीन अंडर 67 के स्कोर के साथ दो शॉट से खिताब जीता।

चौदह साल की अवनी ने पहले और अंतिम दौर में 67 का स्कोर बनाया जबकि दूसरे दौर में पार 70 का स्कोर बनाया। अवनी का कुल स्कोर छह अंडर 204 रहा। अवनी ने अनुभवी अमनदीप द्राल (69) को पछाड़ा जिनका कुल स्कोर चार अंडर 206 रहा।

वाणी कपूर (68) ने दो अंडर 208 के स्कोर से तीसरा स्थान हासिल किया जबकि सहर अटवाल अंतिम दौर में 75 के स्कोर से कुल एक अंडर 209 के स्कोर से चौथे स्थान पर खिसक गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls results: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए

क्राइम अलर्टछापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला, 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा सेंटरों को किया स्कैन, बांग्लादेशी पासपोर्ट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज

बॉलीवुड चुस्की8.4 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म देखी क्या? Netflix पर ट्रेंड कर रही No.1

भारतजनगणना 2027ः बढ़-चढ़कर किरायेदार और प्रवासी लें भाग?, अधिकारियों ने कहा-ओटीपी, यूपीआई पिन या किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करिए?

क्रिकेट'आज खेल रहे हैं': सुरेश रैना ने CSK बनाम MI मुकाबले के लिए एमएस धोनी की टीम में वापसी की पुष्टि की | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!