लाइव न्यूज़ :

All England Open 2022: 'लक्ष्य' से एक कदम दूर रह गए सेन, विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और ओलंपिक विजेता विक्टर से हारे, पीएम मोदी और सचिन ने क्या कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 21, 2022 14:31 IST

All England Open 2022: प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) के बाद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाला तीसरा भारतीय बनने की कवायद में लगे लक्ष्य को खिताबी मुकाबले में डेनमार्क के एक्सेलसेन से 10-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि आप पर गर्व हैं। सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी।यह मैच 53 मिनट तक चला।एक्सेलसेन ने दिखाया कि वह बड़े मैचों का धुरंधर खिलाड़ी है।

All England Open 2022: भारतीय स्टार लक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंडबैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में रविवार को यहां विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता विक्टर एक्सेलसेन से सीधे गेम में हारने के कारण उप विजेता रहे। पीएम मोदी ने कहा कि आप पर गर्व हैं। सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी।

प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) के बाद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाला तीसरा भारतीय बनने की कवायद में लगे लक्ष्य को खिताबी मुकाबले में डेनमार्क के एक्सेलसेन से 10-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। यह मैच 53 मिनट तक चला।

एक्सेलसेन ने दिखाया कि वह बड़े मैचों का धुरंधर खिलाड़ी है। उन्होंने पहले गेम में शुरू में ही 5-0 की बढ़त बनाकर लक्ष्य को दबाव में ला दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों में 61 शॉट की रैली देखने को मिली जिसमें डेनमार्क के खिलाड़ी ने बाजी मारकर स्कोर 9-2 किया। इसके बाद ब्रेक तक वह 11-2 से आगे हो गये थे।

लक्ष्य ने एक दो अवसरों पर अच्छे शॉट लगाये लेकिन पहले गेम में पूरी तरह एक्सेलसेन का दबदबा रहा जिसे उन्होंने 22 मिनट में आसानी से अपने नाम किया। एक्सेलसेन ने दूसरे गेम में भी 4-2 की बढ़त बना रखी थी लेकिन लक्ष्य ने जल्द ही स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।

एक्सेलसेन ने लगातार चार अंक बनाकर 8-4 से बढ़त बनायी और ब्रेक तक वह 11-5 से आगे थे। लक्ष्य ने ब्रेक के बाद लगातार तीन अंक बनाये लेकिन एक्सेलसेन ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया और जल्द ही स्कोर 17-10 कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच 70 शॉट की रैली देखने को मिली जिसमें लक्ष्य ने अंक बनाया।

एक्सेलसेन ने करारे स्मैश से सात मैच प्वाइंट हासिल किये जिनमें से लक्ष्य केवल दो का ही बचाव कर पाये। इससे पहले जापान की अकीनी यामागुची ने कोरिया की अन सियोंग को 21-15, 21-15 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता। 

टॅग्स :बैडमिंटनऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिपइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!