लाइव न्यूज़ :

अंडर-17 फीफा विश्व कप टीम के सदस्य अली और एफसी गोवा के फर्नाडिस भारतीय टीम में

By भाषा | Updated: August 27, 2021 17:00 IST

Open in App

फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 में खेलने वाले रहीम अली और एफसी गोवा के रक्षक सेरीटन फर्नाडिस को नेपाल के खिलाफ अगले महीने होने वाले दो मैत्री फुटबॉल मैचों के लिये शुक्रवार को पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया। भारत ने नेपाल के खिलाफ दो और पांच सितंबर को काठमांडू में होने वाले मैचों के लिये 25 सदस्यीय टीम का चयन किया है।भारतीय जूनियर टीम का सदस्य रहने के बाद 21 वर्षीय अली दो साल तक इंडियन एरोज की तरफ से खेले और फिर 2019 में चेन्नइयिन एफसी से जुड़ गये। वह भारत की अंडर-20 और अंडर-23 टीमों के भी सदस्य रहे।वह अब सुनील छेत्री, मनवीर सिंह और फारूख चौधरी के साथ अग्रिम पंक्ति की जिम्मेदारी संभालेंगे।फर्नाडिस 28 वर्ष के हैं और वह इस साल एएफसी चैंपियन्स लीग में खेलने वाली एफसी गोवा टीम के सदस्य थे। वह मई में कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे। एक अन्य रक्षक मंदार राव देसाई की टीम में वापसी हुई है। वह जून में कतर में विश्व कप क्वालीफिकेशन मैचों में नहीं खेले थे।क्रोएशिया के शीर्ष डिवीजन के क्लब एचएनके सिबनिक से जुड़ने वाले संदेश झिंगन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। बेंगलुरू एफसी के विंगर उदांता सिंह को भी टीम में नहीं लिया गया है।भारतीय टीम सोमवार को नेपाल जाएगी। टीम इस प्रकार : गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, धीरज सिंह मोइरंगथेम, गुरप्रीत सिंह संधू।रक्षापंक्ति: प्रीतम कोटल, चिंगलेनसाना सिंह कोन्शम, मंदार राव देसाई, आकाश मिश्रा, राहुल भेके, सुभाषिश बोस, सेरीटन फर्नांडीस।मध्यपंक्ति: लालेंगमाविया, बिपिन सिंह, अनिरुद्ध थापा, सहल अब्दुल समद, ब्रैंडन फर्नांडीस, लिस्टन कोलासो, यासिर मोहम्मद, ग्लेन मार्टिंस, सुरेश सिंह वांगजाम, जैकसन सिंह, प्रणय हलदर।अग्रिम पंक्ति: मनवीर सिंह, रहीम अली, सुनील छेत्री, फारुख चौधरी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!