लाइव न्यूज़ :

इंडियन चेस लीग शुरू करेगा एआईसीएफ, ओलंपियाड की दावेदारी पेश करेगा भारत

By भाषा | Updated: February 14, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 फरवरी अखिल भारतीय शतरंज महासंघ (एआईसीएफ) ने रविवार को घोषणा की कि वह इस साल इंडियन चेस लीग शुरू करेगा और साथ ही कहा कि उसने फैसला किया है कि वह ओलंपियाड के अगले उपलब्ध चरण की बोली लगायेगा।

नव नियुक्त एआईसीएफ अध्यक्ष संजय कपूर ने यहां अपनी सालाना आम बैठक (एजीएम) के आयोजन के बाद प्रेस कांफ्रेंस में देश को शतरंज का ‘सुपरपावर’ बनाने के ‘ब्लूप्रिंट’ का भी अनावरण किया।

कपूर ने कहा, ‘‘हम भारत को दुनिया के लिये शतरंज का ठिकाना बनाना चाहते हैं। हमने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये एक योजना भी बनायी है। ’’

उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘लंबे समय से हम इस खेल को और लोकप्रिय बनाने के लिये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के साथ इंडियन चेस लीग शुरू करने के इच्छुक हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि फ्रेंचाइजी टीमों का पहला चरण इस साल ही आयोजित किया जायेगा। ’’

उन्होंने कहा कि एजीएम में फैसला किया गया कि महासंघ् महिलाओं की ग्रां प्री आयोजित करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls results: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किए

क्राइम अलर्टछापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला, 450 से ज्यादा ऑर्केस्ट्रा सेंटरों को किया स्कैन, बांग्लादेशी पासपोर्ट और कई आपत्तिजनक दस्तावेज

बॉलीवुड चुस्की8.4 IMDb रेटिंग वाली ये फिल्म देखी क्या? Netflix पर ट्रेंड कर रही No.1

भारतजनगणना 2027ः बढ़-चढ़कर किरायेदार और प्रवासी लें भाग?, अधिकारियों ने कहा-ओटीपी, यूपीआई पिन या किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं करिए?

क्रिकेट'आज खेल रहे हैं': सुरेश रैना ने CSK बनाम MI मुकाबले के लिए एमएस धोनी की टीम में वापसी की पुष्टि की | VIDEO

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!