लाइव न्यूज़ :

एएफआई ने ईरान एथलेटिक्स महासंघ के साथ सहयोग करार किया

By भाषा | Updated: August 16, 2021 18:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अगस्त भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में सफलता हासिल करने के लिए ईरान के अपने समकक्ष के साथ ‘एक-दूसरे की मदद’ के लिए करार किया है।

एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला और इस्लामिक रिपब्लिक आफ ईरान एथलेटिक्स महासंघ के प्रमुख हाशिम सियामी ने कहा कि यह सहयोग करार दोनों संगठनों के बीच करीबी रिश्तों का विस्तार है।

दोनों ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच शानदार रिश्तों को ध्यान में रखते हुए हमने हमेशा हर स्थिति में एक-दूसरे की मदद की है।’’

इस करार के तहत दोनों महासंघों की टीमें एक दूसरे की सभी आयु वर्गों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा ले सकेंगी और साथ ही संयुक्त शिविर के आयोजन की संभावना पर भी विचार किया जाएगा।

इस करार का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि दोनों देशों में होने वाले पाठ्यक्रमों के जरिए कोचों की जानकारी में इजाफा होगा।

सुमरिवाला ने कहा, ‘‘इसमें काफी रोमांचक संभावनाएं हैं जिसमें एथलेटिक्स उपकरणों की खरीद भी शामिल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे अच्छी चीज यह है कि मुझे विश्वास है कि दोनों देशों के खिलाड़ियों और कोचों को एक दूसरे से सीखने को मिलेगा और दोनों महासंघों के बीच सहयोग करार से सभी का फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!