लाइव न्यूज़ :

एएफआई ने तोक्यो खेलों के लिए 26 सदस्यीय टीम घोषित की

By भाषा | Updated: July 5, 2021 21:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने आगामी तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिए सोमवार को 26 सदस्यीय टीम की घोषणा की जिसमें फर्राटा धाविका दुती चंद भी शामिल हैं।

दुती (महिला 100 और 200 मीटर), एमपी जाबिर (पुरुष 400 मीटर बाधा दौड़), गुरप्रीत सिंह (पुरुष 50 किमी पैदल चाल) और अनु रानी (महिला भाला फेंक) को उनकी रैंकिंग के आधार पर तोक्यो खेलों में जगह मिली है।

एएफआई के अनुसार गुरप्रीत का क्वालीफिकेशन सुनिश्चित होने के बाद उन्हें टीम में शामिल किया है।

भारत की 26 सदस्यीय टीम में शामिल 16 एथलीट व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे जबकि चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा के लिए पांच पुरुष धावकों और मिश्रित चार गुणा 400 मीटर रिले के लिए दो पुरुष और तीन महिला धावकों को टीम में शामिल किया गया है।

मिश्रित चार गुणा 400 मीटर में हिस्सा लेने वाली तीन महिला धावकों का चयन महासंघ ने रविवार को हुए ट्रायल के आधार पर किया।

एथलेटिक्स की स्पर्धाएं 30 जुलाई से शुरू होंगी और आठ अगस्त तक चलेंगी।

एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि महासंघ को टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि यह ओलंपिक खेलों के लिए काफी अच्छी तरह से तैयार टीम है, शारीरिक और भावनात्मक रूप से। पिछले कुछ समय में दुनिया को काफी चीजों का सामना करना पड़ा और खिलाड़ियों के सामने अच्छी लय और फॉर्म बरकरार रखने की चुनौती थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें खुशी है कि लॉकडाउन खुलने के बाद से हमारे एथलीट लगातार ट्रेनिंग करते रहे।’’

सुमरिवाला से कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि भारत के 12 व्यक्तिगत एथलीटों और चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले टीम ने विश्व एथलेटिक्स का प्रवेश स्तर हासिल करके स्वत: खेलों के लिए क्वालीफाई किया।

टीम इस प्रकार है:

पुरुष: अविनाश साब्ले (3000 मीटर स्टीपलचेज, एमपी जाबिर (400 मीटर बाधा दौड़), एम श्रीशंकर (लंबी कूद), तेजिंदरपाल सिंह तूर (गोला फेंक), नीरज चोपड़ा और शिवपाल सिंह (भाला फेंक), केटी इरफान, संदीप कुमार और राहुल रोहिल्ला (20 किमी पैदल चाल) और गुरप्रीत सिंह (50 किमी पैदल चाल), अमोज जैकब, अरोकिया राजीव, मोहम्मद अनस, नागनाथन पंडी, नोह निर्मल टॉम (चार गुणा 400 मीटर पुरुष रिले), सार्थक भांबरी और एलेक्स एंटोनी (चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले)।

महिला: दुती चंद (100 और 200 मीटर), कमलप्रीत कौर और सीमा अंतिल पूनिया (चक्का फेंक), अनु रानी (भाला फेंक), भावना जाट और प्रियंका गोस्वामी (20 किमी पैदल चाल), रेवती वीरामनी, सुभा वेंकटेशन और धनलक्ष्मी शेखर (चार गुणा 400 मीटर मिश्रित रिले)।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!