लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान श्रृंखला : पीसीबी ने राष्ट्रीय शिविर और टीम चयन पर रोक लगाई

By भाषा | Updated: August 21, 2021 12:26 IST

Open in App

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने श्रीलंका में होने वाली एक दिवसीय श्रृंखला के लिये टीम की घोषणा और लाहौर में शनिवार से शुरू होने वाले अभ्यास शिविर पर रोक लगा दी है । अफगानिस्तान में तालिबान के सत्तारूढ होने के बाद अफगानिस्तान पिछले दो दशक में सबसे बदतर संकट से गुजर रहा है । पीसीबी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड से श्रृंखला की पुष्टि मिलने का इंतजार कर रहा है । श्रृंखला तीन सितंबर से श्रीलंका में खेली जानी है । एसीबी की ओर से श्रीलंका बोर्ड श्रृंखला की मेजबानी कर रहा है । अधिकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अभी पुष्टि नहीं की है कि उनके खिलाड़ी काबुल से कोलंबो कब रवाना होंगे । उन्होंने कहा ,‘‘ पूरी श्रृंखला की यात्रा योजना और कार्यक्रम मिलने पर ही शिविर लगाया जायेगा और टीम का ऐलान होगा ।’’ एसीबी इस बारे में तालिबान और काबुल हवाई अड्डे से उड़ानों का संचालन कर रही अमेरिकी सेना से बात कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबॉल टेम्परिंग की वजह से आपसे गेंद छीनी, आपकी क्या राय है?, मुझे कुछ नहीं पता,कैमरों में देखेंगे और करेंगे बात, रमीज़ राजा ने शाहीन अफरीदी से पूछा, वीडियो

क्रिकेटखिलाड़ियों के बाद अब कमेंटेटर भी पीएसएल को दे रहे झटका?, क्या पाकिस्तान क्रिकेट फिर शर्मिंदा होगा?, क्या कर रहे मोहसिन नकवी?

क्रिकेट26 मार्च से PSL और 28 मार्च से IPL?, 3 दिन में 2 खिलाड़ी ने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़ आईपीएल पहुंचे?, गुडाकेश मोती, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ओटनेल बार्टमैन और स्पेंसर जॉनसन नहीं खेलेंगे?

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

क्रिकेटकौन हैं नाहिद राणा?, 7 ओवर में 24 रन देकर झटके 5 विकेट, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहले वनडे में 114 पर किया ढेर और 15.1 ओवर में 8 विकेट से हराया?, 8 साल बाद हार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!