लाइव न्यूज़ :

फेडरेशन से हुई बड़ी गलती, वर्ल्ड स्क्वॉश चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाएगा भारत

By भाषा | Updated: July 30, 2019 19:15 IST

भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों के साथ पहले ही कोच नहीं है। मिस्र के अचराफ करारगुइ को राष्ट्रमंडल खेल 2018 से पहले हटाने के बाद से ही एसआरएफआई विदेशी कोच की नियुक्ति नहीं कर पाया है।

Open in App

भारतीय स्क्वॉश रैकेट महासंघ (एसआरएफआई) की एक प्रशासनिक गलती के कारण भारतीय पुरुष टीम 15 से 21 दिसंबर तक वॉशिंगटन में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग नहीं ले पाएगी। पता चला है कि एसआरएफआई के अधिकारी हर दो वर्ष में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) से जरूरी मंजूरी नहीं ले पाए थे।

सूत्रों ने पीटीआई से कहा, ‘‘एसआरएफआई के अधिकारियों ने साई के साथ बैठक नहीं की और इसलिए मंजूरी नहीं मिल पाई और एसआरएफआई ने टीम पंजीकृत नहीं की थी। यह वास्तव में दुखद है कि इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ेगा। ’’

इसको लेकर एसआरएफआई से संपर्क करने की लगातार कोशिश की गई लेकिन वे प्रतिक्रिया के लिये उपलब्ध नहीं थे। भारतीय पुरुष और महिला खिलाड़ियों के साथ पहले ही कोच नहीं है। मिस्र के अचराफ करारगुइ को राष्ट्रमंडल खेल 2018 से पहले हटाने के बाद से ही एसआरएफआई विदेशी कोच की नियुक्ति नहीं कर पाया है। भारत विश्व चैंपियनशिप में खिताब का दावेदार नहीं था लेकिन पुरुष टीम में विश्व के दसवें नंबर के खिलाड़ी सौरव घोषाल, 48वें नंबर के रमित टंडन और 55वें नंबर के महेश मनगांवकर शामिल हैं।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!