लाइव न्यूज़ :

डेजर्ट स्टॉर्म रैली: अभिषेक और एड्रियन की बढ़त मजबूत, गौरव गिल आठवें स्थान पर खिसके

By भाषा | Updated: May 10, 2019 19:51 IST

टीम स्पार्की गैराज के अभिषेक मिश्रा ने डेजर्ट स्टॉर्म रैली में शुक्रवार को एसएस-6 चरण के बाद तीसरे दिन का अंत पहले स्थान पर किया।

Open in App

जैसलमेर, 10 मई। टीम स्पार्की गैराज के अभिषेक मिश्रा ने डेजर्ट स्टॉर्म रैली में शुक्रवार को एसएस-6 चरण के बाद तीसरे दिन का अंत पहले स्थान पर किया, जबकि सम्राट यादव ने अपनी कार टोयोटा फॉर्च्यूनर और लाहप्का सेरिंग ने अपनी कार पोलारिस एटीवी से शानदार प्रदर्शन कर अच्छी वापसी करते हुए क्रमश: दूसरा और चौथा स्थान हासिल किया।

सम्राट (सहचालक कुणाल कश्यप, 03:00:44) और सेरिंग (सह-चालक वेणु रमेशकुमार, 02:53:46) ने एक्सट्रीम कैटेगरी में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने एपीआरसी चैम्पियन और जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे टीम महिंद्रा के गौरव गिल को भी पीछे छोड़ा। गिल ने दिन की शुरुआत दूसरे स्थान के साथ की थी, लेकिन आखिर में वह आठवें स्थान पर खिसक गये। उन्होंने सुबह के चरण में चार घंटे 09:26 मिनट का समय निकाला।

मौजूदा चैंपियन मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और दो 49:49 मिनट का समय निकाला। उनकी टीम स्पार्की के कप्तान एवीएस गिल भी शानदार फॉर्म में रहे और एक स्थान आगे बढ़कर हुए तीसरे स्थान पर आ गए। मोटो कटेगरी में टीवीएस रेसिंग के एड्रियन मेटगे और होंडा मोटरस्पोर्ट्स के सीएस संतोष के बीच श्रेष्ठता की जंग जारी रही। एड्रियन बढ़त बनाए रखे हुए थे लेकिन संतोष भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं है।

फ्रांस के मेटगे दो घंटे 46.40 मिनट का समय के साथ एसएस-6 पार करने में सफल रहे लेकिन इसके बावजूद वह पहला स्थान पाने में सफल रहे और संतोष सुबह का सबसे अच्छा समय (02.44.30) निकालते हुए दूसरे स्थान पर रहे। टीवीएस टीम के ही अब्दुल वाहिद तनवीर ने 02.45.56 समये के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!