लाइव न्यूज़ :

जुआन मार्टिन डेल पोत्रो टेनिस से संन्यास लेने का विचार करने के बारे में बताते हुए रोने लगे, वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: February 8, 2022 08:34 IST

जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने कहा कि "हर कोई जानता है और उम्मीद करता है कि मैं टेनिस में वापसी करूंगा। शायद यह ऐसा नहीं होगा और यह वापसी से ज्यादा विदाई होगी।"

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व यूएस ओपन चैंपियन हुआन मार्टिन डेल पोत्रो चोटों के कारण संन्यास के बारे में सोच रहे हैंइस बारे में बात करते हुए पोत्रो प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े

ब्यूनस आयर्सः अमेरिकी ओपन 2009 खिताब जीतने वाले खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोत्रो ने कहा कि इस हफ्ते ब्यूनस आयर्स और फिर रियो दि जिनेरियो में टूर्नामेंट के बाद उनके पेशेवर टेनिस से संन्यास लेने की संभावना है। डेल पोत्रो चोटों के कारण टेनिस से संन्यास लेने का विचार करने के बारे में बताते हुए रोने लगे। उन्होंने कहा, "यह सबसे कठिन संदेश है जिसे मुझे बताना पड़ रहा है।"

डेल ने आगे भावुक मन से कहा,  "हर कोई जानता है और उम्मीद करता है कि मैं टेनिस में वापसी करूंगा। शायद यह ऐसा नहीं होगा और यह वापसी से ज्यादा विदाई होगी।" पूर्व विश्व नंबर तीन ने आखिरी बार जून 2019 में लंदन के क्वींस में एक टूर्नामेंट मैच खेला था। उनके घुटने में चोट लग गई थी और तब से वह पूरी तरह फिट होने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। डेल पोत्रो ने कहा कि घुटने में चोट एक बुरा सपना रहा है। "मैं वर्षों से इसे हल करने के विकल्पों और तरीकों की कोशिश कर रहा हूं और अब मैं इसे मैनेज नहीं कर सकता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कोर्ट पर टेनिस के अलावा कहीं और संन्यास लूंगा।

चोटों ने डेल पोत्रो के करियर को काफी नुकसान पहुंचाया है और वह 2019 के बाद से टेनिस सर्किट से बाहर हैं। वह मंगलवार को अर्जेंटीना के फेडरिको डेलबोनिस से भिड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यह शायद वापसी की तरह नहीं हो, यह वापसी के बजाय विदाई की तरह होगा। ’’ पिछले दशक में उनकी कलाई और घुटने की कई सर्जरी करायी हैं। 

टॅग्स :टेनिसखेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLeander Paes joins BJP: बंगाल चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, टेनिस दिग्गज लिएंडर पेस पार्टी में शामिल

भारत2014 के बाद बदली खेलों की तस्वीर?, खेलों पर CM योगी का बड़ा बयान

भारतLMOTY 2026: इंटरनेशनल हाई जम्पर सर्वेश कुशारे को 'लोकमत महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर 2026' के स्पोर्ट्स अवार्ड से किया गया सम्मानित

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!