लाइव न्यूज़ :

नोवाक जोकोविच को सिड्यूस कर फंसाने के लिए मिला था 51 लाख रुपये का ऑफर: सर्बिया की एक मॉडल का दावा

By अनुराग आनंद | Updated: March 24, 2021 13:59 IST

मॉडल ने कहा कि ऐसा करने पर शख्स ने मॉडल नतालिया स्केकिच को उसकी पंसद की जगह छुट्टी मनाने का ऑफर भी दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देसर्बियाई मॉडल का दावा है एक शख्स ने उससे नोवाक जोकोविच को रिझाने और फंसाने के लिए कहा था।इसके बदले उसे उस शख्स ने 60 हजार यूरो यानी 51 लाख रुपये का ऑफर दिया था। 

नई दिल्ली: दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी को फंसाने के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। दरअसल, सर्बिया की मॉडल नतालिया स्केकिच ने दुनिया के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के बारे में हैरान करने वाला दावा किया है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, सर्बियाई मॉडल का दावा है एक शख्स ने उससे नोवाक जोकोविच को रिझाने और फंसाने के लिए कहा था। इसके बदले उसे उस शख्स ने 60 हजार यूरो यानी 51 लाख रुपये का ऑफर दिया था। 

मॉडल नतालिया स्केकिच को उसकी पंसद की जगह छुट्टी मनाने का ऑफर दिया था-

इसके साथ मॉडल ने कहा कि ऐसा करने पर शख्स ने मॉडल नतालिया स्केकिच को उसकी पंसद की जगह छुट्टी मनाने का ऑफर भी दिया था। स्वैट एंड स्कैंडल नाम की मैगजीन से बात में नतालिया स्केकिच ने यह दावा किया।

नतालिया स्केकिच ने कहा कि मैं उनके काम से परिचित थी और मुझे लगा कि वे अच्छे लोग थे-

उन्होंने कहा कि ये सच है कि एक आदमी ने मुझसे संपर्क किया। मैं उसे लंदन से जानती हूं और मैं उसे एक गंभीर लड़का मानती थी।  मैं उनके काम से परिचित थी और वे अच्छे लोग थे। जब उसने मुझसे डेट के बारे में कहा तो मैंने सोचा कि यह बिजनेस से जुड़ा मामला होगा।

शख्स नोवाक जोकोविच को मॉडल से सिड्यूस कराकर इसे रिकॉर्ड करना चाहता है-

हालांकि, जब बातचीत आगे बढ़ी तो मैंने देखा कि इसका मेरे जीवन से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा मैं सुनकर दंग रह गई जब उसने कहा कि कि वो चाहता है कि मैं नोवाक जोकोविच को सिड्यूस करूं और वो इसे रिकॉर्ड करना चाहता है। इसके बदले उसने मुझे 60,000 यूरो का प्रस्ताव दिया। मॉडल ने कहा कि वह इस प्रस्ताव के बाद हैरान रह गई थी। उस लड़के से मॉडल का भरोसा उठ गया था।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचटेनिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम