लाइव न्यूज़ :

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की हुई रंगारंग शुरुआत, 6000 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: January 10, 2019 08:32 IST

खेलो इंडिया युवा खेल (केआईवाईजी) 2019 की बुधवार को पुणे में रंगारंग शुरुआत हुई।

Open in App

पुणे, 10 जनवरी।खेलो इंडिया युवा खेल (केआईवाईजी) 2019 की बुधवार को पुणे में रंगारंग शुरुआत हुई। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और प्रौद्योगिकी राजधानी ने ‘सुस्वागतम’ संदेश के साथ इन खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत किया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और केंद्रीय खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने उद्घाटन से पहले इन खेलों की वर्चुअल मशाल ग्रहण की। इसके बाद खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाने के साथ शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में केआईवाईजी-2019 के विधिवत शुरुआत की घोषणा की गयी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों के लिए प्रेरक संदेश भेजा, जिसमें खेल के थीम ‘पांच मिनट और’ पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आज के दौर में सभी को खेलों को दिल से अपनाना होगा और स्वस्थ जीवनशैली पर जोर देना होगा।

उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिली। इसमें राज्य के वीर सपूत शिवाजी महाराज के बारे में बताया गया, जिनकी विशाल प्रतिमा बालेवाड़ी कॉम्पेलेक्स के मध्य में स्थित है।

भारतीय खेल प्राधिकरण की महानिदेशक नीलम कपूर और नाडा के महानिदेशक नवीन अग्रवाल उद्घाटन समारोह में मौजूद थे।

उद्घाटन समारोह में कई खेल हस्तियों और कोच ने हिस्सा लिया। इनमें दो बार ओलम्पिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार, ओलम्पिक हॉकी खिलाड़ी गुरबख्श सिंह और अजीत पाल सिंह प्रमुख हैं। इसके अलावा बैडमिंटन दिग्गज पुलेला गोपीचंद, निशानेबाज गगन नारंग, एथलीट श्रीराम सिंह और शाइनी विल्सन, जिमनास्ट दीपा करमाकर और आशीष कुमार तथा महिला फुटबाल खिलाड़ी बेम बेम देवी ने भी इस समारोह की शोभा बढ़ाई।

इस इस 12 दिवसीय खेल महोत्सव में 6000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें अंडर-17 और अंडर-21 वर्ग में कुल 18 खेलों में खिलाड़ी अपना भाग्य आजमाएंगे। इन खेलों में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, हॉकी, फुटबाल, कुश्ती आदि शामिल हैं।

टॅग्स :खेलो इंडियाराजवर्द्धन सिंह राठौरदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारतमहाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया को दी श्रद्धांजलि, गहरी संवेदना के साथ कही ये बात

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतपाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश में पेट्रोल और गैस की कमी के कारण कार्यालय और संस्थान बंद?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा-देश में लॉकडाउन नहीं?, गलत खबर साझा ना करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!