लाइव न्यूज़ :

डूरंड कप में 16 टीमें लेंगी भाग, पांच सितंबर से शुरू होगा देश का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट

By भाषा | Updated: August 23, 2021 15:13 IST

Open in App

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की पांच और आई-लीग की तीन फ्रेंचाइजी टीमें प्रतिष्ठित डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 16 टीमों में शामिल है जिसका आयोजन यहां पांच सितंबर से तीन अक्टूबर तक किया जाएगा।कई वर्षों तक दिल्ली में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट 2019 में कोलकाता में खेला गया था। अब इसके 130वें सत्र का आयोजन भी इसी शहर में होगा। भारतीय सेना द्वारा पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता दुनिया की तीसरा सबसे पुरानी और एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता है। इस साल भी टूर्नामेंट की मेजबानी पश्चिम बंगाल सरकार संयुक्त रूप से कर रही है।एफसी गोवा और बेंगलुरु एफसी जैसी आईएसएल (शीर्ष घरेलू लीग) की शीर्ष टीमों के अलावा  केरल ब्लास्टर्स, जमशेदपुर एफसी और हैदराबाद एफसी इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे।इसमें आईलीग की तीन टीमें भी हिस्सा ले रही है जिसमें 1940 में डूरंड कप जीतने वाला पहला भारतीय क्लब मोहम्मडन स्पोर्टिंग के अलावा  गत चैंपियन गोकुलम केरल और दिल्ली की टीम सुदेवा एफसी शामिल हैं।एफसी बेंगलुरू यूनाइटेड और दिल्ली एफसी भारतीय फुटबॉल के दूसरे डिवीजन का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि भारतीय सेना की दो टीमें (रेड और ग्रीन) के साथ साथ भारतीय वायु सेना और भारतीय नौसेना, सीआरपीएफ और असम राइफल्स की एक-एक टीम टूर्नामेंट की 16 टीमों को पूरा करेंगीं ।टूर्नामेंट कि मेजबानी राज्य के तीन प्रमुख फुटबॉल मैदान करेंगें । कोलकाता के विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन (वीवाईबीके) के साथ मोहन बागान क्लब ग्राउंड और कल्याणी नगरपालिका स्टेडियम मैदान में मुकाबले खेले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!