लाइव न्यूज़ :

15th Asian Airgun Championship: डेगू में 25 स्वर्ण पदकों पर कब्जा, टीम इंडिया ने आठ दिन में 28 में से 25 स्पर्धा जीती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2022 21:57 IST

15th Asian Airgun Championship: मनु भाकर और सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम जूनियर स्पर्धा जीती जबकि रिदम सांगवान और विजयवीर सिद्धू ने सीनियर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पूर्ण दबदबा बनाते हुए आठ दिन में प्रतियोगिता में 28 में से 25 स्पर्धा जीती।मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में कजाखस्तान के वालेरी रखिमजान और इरिना युनुस्मेतोवा को 17-3 से पराजित किया। जूनियर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में मनु और सम्राट की जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में 578 का स्कोर बनाया।

15th Asian Airgun Championship: भारत ने कोरिया के डेगू में 15वीं एशियाई एयरगन चैम्पियनशिप में अपने दबदबे भरे अभियान का अंत 25 स्वर्ण पदकों से किया जिसमें शुक्रवार को अंतिम दिन जीते गये दो स्वर्ण पदक शामिल रहे।

मनु भाकर और सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम जूनियर स्पर्धा जीती जबकि रिदम सांगवान और विजयवीर सिद्धू ने सीनियर स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत ने पूर्ण दबदबा बनाते हुए आठ दिन में प्रतियोगिता में 28 में से 25 स्पर्धा जीती।

सांगवान और सिद्धू ने एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में कजाखस्तान के वालेरी रखिमजान और इरिना युनुस्मेतोवा को 17-3 से पराजित किया। उन्होंने क्वालीफिकेशन दौर में 579 के स्कोर से पहला स्थान हासिल किया था जबकि कजाखस्तान 577 के स्कोर से दूसरे स्थान पर रहा था।

शिवा नरवाल और युविका तोमर की दूसरी भारतीय जोड़ी ने क्वालीफाइंग में 573 के स्कोर से चौथा स्थान हासिल किया और एक कांस्य पदक मैच में प्रवेश किया, पर उन्हें कोरियाई जोड़ी से 6-16 से हारकर कांस्य पदक से चूकना पड़ा।

जूनियर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में मनु और सम्राट की जोड़ी ने क्वालीफिकेशन में 578 का स्कोर बनाया जिससे वे उज्बेकिस्तान के निगिना सैडकुलोवा और मुखाम्माद कामालोव (579) के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

लेकिन फाइनल में भारतीय जोड़ी ने 17-3 से जीत दर्ज कर पहला स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में सागर डांगी और ईशा सिंह की भारत की दूसरी जोड़ी ने भी दो में से एक कांस्य पदक के मैच में जगह बनायी लेकिन वे भी कोरिया के ली सेयुंगजुन और यांग जिन से 14-16 से हार गयी। 

टॅग्स :निशानेबाजीमनु भाकरदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!