लाइव न्यूज़ :

झाझरिया सहित 12 सदस्यीय भारतीय दल पैरालंपिक के लिये तोक्यो रवाना

By भाषा | Updated: August 25, 2021 13:33 IST

Open in App

अनुभवी देवेंद्र झाझरिया और मौजूदा विश्व चैंपियन संदीप चौधरी सहित भाला फेंक के पांच एथलीट उस 12 सदस्यीय भारतीय दल में शामिल है जो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने के लिये बुधवार को तोक्यो रवाना हुआ।इस दल में ऊंची कूद के दो खिलाड़ी निषाद कुमार और रामपाल तथा चक्का फेंक के एथलीट योगेश कथुनिया भी शामिल हैं। खिताब के प्रबल दावेदार झाझरिया ने एथेन्स और रियो पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे। उन्होंने जून में क्वालीफाईंग प्रतियोगिता में 65.71 मीटर भाला फेंककर अपने ही विश्व रिकार्ड में सुधार किया था। झाझरिया को हमवतन अजित सिंह और सुंदर गुर्जर से चुनौती मिल सकती है। भाग्य ने साथ दिया तो भारत इस स्पर्धा (पुरुष भाला फेंक एफ-16) के तीनों पदक जीत सकता है।नीरज चोपड़ा के तोक्यो ओलंपिक के पुरुष भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पैरालंपिक में भी भाला फेंक के एथलीटों पर ही नजर रहेगी।भाला फेंक में पुरुषों के एफ-64 में चौधरी और सुमित एंतिल पर भी निगाह रहेगी।ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाएं 27 अगस्त से शुरू होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

भारतIndia at Paralympics 2024 Schedule Today: आज पैरालिंपिक में एक्शन के मोड में होंगे भारतीय एथलीट, यहां देखें मैच की पूरी सूची और समय

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!