लाइव न्यूज़ :

महिला ने शिवसेना नेता संजय राउत और पति पर लगाया परेशान करने का आरोप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 6, 2021 09:51 IST

याचिका में महिला ने आरोप लगाया कि उसने 2013 और 2018 में भी तीन शिकायतें दर्ज कराई थी लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि याचिकाकर्ता पारिवारिक दोस्त हैं और राउत की बेटी की तरह हैं.अदालत ने पुलिस को याचिकाकर्ता को आरोपपत्र की एक प्रति मुहैया कराने को कहा है।

मुंबई: एक महिला ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर शिवसेना के नेता संजय राउत और अलग रह रहे अपने पति के इशारे पर कुछ लोगों द्वारा पीछा किए जाने और परेशान करने का आरोप लगाया. वहीं, राउत के वकील ने शुक्रवार को अदालत के समक्ष इन दावों को खारिज किया.

पेशे से मनोचिकित्सक महिला (36) ने पिछले महीने दाखिल अपनी याचिका में दावा किया कि राउत और अलग रह रहे पति के इशारे पर कुछ अज्ञात लोग उसका पीछा करते हैं और उसे परेशान करते हैं. याचिका में महिला ने कहा कि उसने 2013 और 2018 में भी तीन शिकायतें दर्ज कराई थी लेकिन दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई.

संजय राउत के वकील ने याचिका का विरोध किया

न्यायमूर्ति एस. एस. शिंदे की पीठ के समक्ष शुक्रवार को याचिका पर सुनवाई होने के दौरान राउत के वकील प्रसाद धकेपहलकर ने याचिका का विरोध किया और आरोपों का खंडन किया. याचिकाकर्ता संजय राउत की बेटी की तरह: वकील वकील ने कहा, 'याचिकाकर्ता पारिवारिक दोस्त हैं और राउत की बेटी की तरह हैं. राउत उनके परिवार को अच्छे से जानते हैं.

महिला ने संजय राउत पर अपने पति को भड़काने का आरोप लगाया है-

याचिकाकर्ता और उनके पति के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं और वह सोचती हैं कि संजय राउत उनके पति की मदद कर रहे हैं. इसलिए, इस तरह के आरोप लगाए गए हैं.' लोक अभियोजक दीपक ठाकरे ने अदालत को बताया कि 2019 में इनमें से एक प्राथमिकी पर आरोपपत्र दाखिल किया गया था. अदालत ने पुलिस को याचिकाकर्ता को आरोपपत्र की एक प्रति मुहैया कराने को कहा और मामले को 19 मार्च के लिए सूचीबद्ध किया.

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :संजय राउतकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

भारतअमेरिका-इजराइल-ईरान संघर्ष पर भारत की भूमिका क्या?, संजय राउत ने कहा- किससे डर रहे पीएम मोदी, हम आगे क्या करने जा रहे हैं?, वीडियो

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग