लाइव न्यूज़ :

150 दिनों में 1300 किलोमीटर की दूरी तय कर बाघ पहुंचा ज्ञानगंगा अभयारण्य

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 2, 2019 07:56 IST

Open in App

नीलेश जोशी

करीब 150 दिनों में दो राज्यों के छह जिलों की यात्रा करते हुए यवतमाल जिले के टिपेश्वर' अभयारण्य से तीन साल का टीवन सीवन बाघ बुलढाणा जिले के ज्ञानगंगा अभयारण्य में पहुंच गया है. इन पांच महीनों में बाघ ने 1300 किलोमीटर की दूरी तय की है. इस कारण यवतमाल, नांदेड़, तेलंगाना बुडाना होते हुए मेलघाट तक एक नया टाइगर कॉरिडॉर होने की उम्मीद नजर आने लगी है. बुलढाणा शहर से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ज्ञानगंगा अभयारण्य में बाघ के रहने की दृष्टि से सभी जरूरी सुविधाएं हैं.

विशेषज्ञों के अनुसार आनेवाले कुछ दिनों तक बाघ अभयारण्य में अपने निवास के लिए सुरक्षित स्थल देखेगा. उसकी सुविधा के अनुरूप सब होने पर वह यहां स्थायी भी हो सकता है. नर बाघ होने से उसके भ्रमण की काफी संभावना है. फिलहाल वह मेलघाट व्याघ्र प्रकल्प से महज 50 किलोमीटर दूर है. ज्ञानगंगा अभयारण्य में भालुओं के साथ विविध प्राणियों का निवास होने से बाघ यहां रुक भी सकता है. यवतमाल के टिपेश्वर अभयारण्य में टीडब्ल्यूएलएस-1 नामक बाघिन ने 2016 के अंत में सीवन बाघ सहित सी-2 और सी-3 इन तीन बच्चों को जन्म दिया था. उनमें से सी-3 बाघ सीधे तेलंगाना गया और फिर टिपेश्वर में आकर स्थायी हो चुका है.

इस बीच सी-2 बाघ पैनगंगा अभयारण्य में है जबकि सी-3 ज्ञानगंगा अभयारण्य पहुंच चुका है. तीनों बाघों को 25 से 27 मार्च 2019 के दौरान रेडियो कॉलर लगा गया है. महाराष्ट्र वनविभाग और देहरादून के वाइल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ पूर्व विदर्भ में बाघ के परिभ्रमण पर नजर रखे हुए हैं. फोटो: 01 बीएलपीएच 15 ज्ञानगंगा अभयारण्य में मिले बाघ के पैरों के निशान. ..................

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप