लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद राकांपा विधायक को फ्लैट में ले जाने के मामले में उपनिरीक्षक बर्खास्त, चार पुलिसकर्मी निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 16:24 IST

पुलिस को जब इस बारे में गुप्त सूचना मिली तो उसने फ्लैट में छापा मारा और जहां उसे रमेश, उनके मित्र राजू खरे और पुलिस कर्मियों के साथ ही 53.46 लाख रुपये की नकदी मिली।

Open in App
ठळक मुद्देवह 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मोहोल से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय येनपुरे ने कहा, ‘‘उप-निरीक्षक रोहिदास पवार को भारतीय संविधान की धारा 311 (2) के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में जेल में बंद राकांपा विधायक को एक फ्लैट में ले जाने के मामले में एक उपनिरीक्षक को बर्खास्त करके चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। गौरतलब है कि राकांपा विधायक रमेश कदम को शुक्रवार को बेचैनी की शिकायत के बाद ठाणे केन्द्रीय कारागार से चिकित्सकीय जांच के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल ले जाया गया था। उसी दिन शाम में अस्पताल से लौटते समय उन्होंने घोड़बंदर रोड स्थित फ्लैट में जाने की इच्छा जताई थी।

पुलिस को जब इस बारे में गुप्त सूचना मिली तो उसने फ्लैट में छापा मारा और जहां उसे रमेश, उनके मित्र राजू खरे और पुलिस कर्मियों के साथ ही 53.46 लाख रुपये की नकदी मिली। सोलापुर के मोहोल से राकांपा विधायक कदम को सरकार द्वारा संचालित अन्नाभाउ साठे विकास निगम में 150 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं के लिए गिरफ्तार किया गया था। वह 21 अक्टूबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मोहोल से निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय येनपुरे ने कहा, ‘‘उप-निरीक्षक रोहिदास पवार को भारतीय संविधान की धारा 311 (2) के तहत सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। चार सिपाहियों को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।’’

अधिकारी ने कहा कि घटना की पुलिस जांच में पाया गया है कि उप-निरीक्षक पवार विधायक कदम को एक निजी वाहन में फ्लैट में ले गए थे जबकि अन्य पुलिसकर्मियों से थोड़ी दूर इंतजार करने के लिए कहा था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि नकदी मोहोल सीट पर कदम के चुनाव लड़ने के लिए थी। चुनाव आयोग और आयकर विभाग भी इस घटना की जांच कर रहा है। 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019थाइनराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीNationalist Congress Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हंगामा जारी, 58 महिला से यौन शोषण?, इस्तीफा दें एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे?, वीडियो

भारत28 जनवरी टू 28 फरवरी?, 30 दिन गुजर गए, बेहद दर्दनाक?, विमान दुर्घटना में अजीत पवार की मृत्यु के बाद भतीजे रोहित ने चाचा के निधन पर भावुक पोस्ट

भारतमहाराष्ट्र पवार परिवारः 28 जनवरी को अजित पवार की मृत्यु और 26 फरवरी को एनसीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं सुनेत्रा पवार?

भारतलातूर जिला परिषद चुनावः भाजपा 16 सीटों के साथ आगे, जानें शिवसेना, कांग्रेस, एनसीपी का हाल

भारतअजित दादा के साथ दुर्घटना हुई, सवाल उठेंगे और उठने भी चाहिए, संजय राउत ने कहा-कुछ न कुछ गड़बड़, मौत रहस्यमय और पर्दे की पीछे कुछ तो हुआ, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग