लाइव न्यूज़ :

मुंबई: पोंजी योजना के नाम पर हजारों लोगों से ठगे करोड़ों रुपए, छह लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 5, 2019 18:56 IST

एएम पिक्चर नाम की कंपनी ने एक प्रतिशत प्रति दिन के हिसाब से ब्याज देने के अलावा विदेश घुमाने और उपहार देने का वादा कर हजारों निवेशकों से 3,000 से दस लाख रुपये तक जमा कराए थे।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने 5,170 लोगों से 18.29 करोड़ रुपये जमा कराने की बात स्वीकार की है।तुर्भे पुलिस थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नवी मुंबई पुलिस ने पोंजी योजना के नाम पर हजारों लोगों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई पुलिस के आयुक्त संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि एएम पिक्चर नाम की कंपनी ने एक प्रतिशत प्रति दिन के हिसाब से ब्याज देने के अलावा विदेश घुमाने और उपहार देने का वादा कर हजारों निवेशकों से 3,000 से दस लाख रुपये तक जमा कराए।

उन्होंने बताया कि जब पैसे वापस मिलने में देरी हुई तो कुछ लोगों ने पुलिस से संपर्क किया और गणेश राजन भावानम (34), लोनाचन कुरियोके कुरियापुरम (50), किशोर रोकड़े (46), अंकुश अहिर (50), एसएस रमेश(34) और रमेश माने (49) को गिरफ्तार किया गया।

कुमार ने बताया,‘‘ उन्होंने 5,170 लोगों से 18.29 करोड़ रुपये जमा कराने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए 2.48 करोड़ रुपये बतौर ब्याज बांटे। हमने उनके खातों से 75.28 लाख रुपये जब्त किए हैं।’’ उन्होंने बताया कि तुर्भे पुलिस थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग