लाइव न्यूज़ :

शिवसेना ने की बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कोविड-19 को लेकर की थी टिप्पणी

By भाषा | Updated: March 31, 2020 13:47 IST

बीजेपी नेता ने रविवार को कहा था कि राकांपा नेता एवं राज्य जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल को मोदी की आलोचना करने के लिए “सजा” मिली।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ने कोविड-19 पर बयान को लेकर भाजपा नेता अवधूत वाघ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने कहा, “अवधूत वाघ ने जो कहा वह अंधविश्वास विरोधी कानूनों के तहत कार्रवाई करने के लिए एकदम उचित है।”

मुंबई। शिवसेना ने कोविड-19 पर बयान को लेकर महाराष्ट्र भाजपा के प्रवक्ता अवधूत वाघ के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई की मांग की। शिवसेना ने वाघ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने लॉकडाउन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा पर राज्य के मंत्री जयंत पाटिल की आलोचना को सांगली में 25 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घटना से जोड़ने की कोशिश की।

शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि ऐसी टिप्पणियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न सिर्फ छवि खराब करती हैं, बल्कि ज्योतिबा फूले, साहू महाराज और बी आर आंबेडकर जैसे समाज सुधारकों एवं प्रगतिशील नेताओं की विरासत को आहत करती हैं।

पार्टी ने कहा, “अवधूत वाघ ने जो कहा वह अंधविश्वास विरोधी कानूनों के तहत कार्रवाई करने के लिए एकदम उचित है।” संपादकीय में कहा गया, “जब लोग बंद का उल्लंघन करते हुए बाहर आ जाते हैं, तो यह मोदी या महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की गलती नहीं है। जिन लोगों ने अपनी यात्रा के विवरण छिपाए और पृथक रहने संबंधी नियमों का उल्लंघन किया वही राज्य में यह संकट लेकर आए हैं।”

एक अजीब बयान में वाघ ने रविवार को कहा था कि राकांपा नेता एवं राज्य जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल को मोदी की आलोचना करने के लिए “सजा” मिली। पाटिल पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले से हैं जहां इस्लामपुर तहसील के एक परिवार के 25 सदस्यों में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी।

इस्लामपुर पाटिल का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। पाटिल ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा था कि 24 मार्च को रात आठ बजे बंद की घोषणा करने के बजाय प्रधानमंत्री को प्रवासी मजदूरों को पर्याप्त समय देना चाहिए था ताकि वह बंद के प्रभाव का सामना करने के लिए आवश्यक प्रबंध कर सकें। वाघ की टिप्पणी पाटिल के बयान के खंडन में आया थी।

 भाजपा नेता की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए शिवसेना ने कहा, “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मोदी के बड़े प्रशंसक हैं और इसके बावजूद कोरोना वायरस ने अमेरिका में कोहराम मचा रखा है। न्यूयॉर्क जैसा शहर चुप हो गया है। क्या कोई स्पष्ट कर सकता है कि इस्लामपुर और न्यूयॉर्क को किसने सजा दी?” पार्टी ने कहा जब वायरस अपना शिकंजा कसता जा रहा है तब भाजपा के प्रवक्ता जो चाहे कह रहे हैं।

टॅग्स :शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए