लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सहकारी बैंक घोटाला: मान गये शरद पवार, ईडी कार्यालय जाने का फैसला किया रद्द

By विनीत कुमार | Updated: September 27, 2019 14:46 IST

शरद पवार ने आज दोपहर ईडी कार्यालय जाने की बात कही थी। हालांकि, ईडी लगातार इसके लिए मना करता रहा है। इस बीच दिन भर ईडी कार्यालय के आसपास समर्थक जुटे रहे।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने दोपहर बाद ईडी कार्यालय जाने के अपने फैसले को रद्द कियामुंबई पुलिस आयुक्त संजय बार्वे ने पवार से उनके आवास पर मुलाकात की और ईडी कार्यालय नहीं जाने का अनुरोध किया

सुबह से जारी सियासी ड्रामे के बाद आखिरकार एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार दोपहर को कहा कि वह प्रवर्तन निदेशालय नहीं जाएंगे। पवार ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक के भ्रष्टाचार से जुड़े धनशोधन मामले में नाम के बाद खुद ही ईडी दफ्तर जाने की बात कही थी। पवार ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे ईडी कार्यालय जाने की घोषणा की थी। हालांकि, दोपहर आते-आते पवार ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर ईडी कार्यालय नहीं जाने की बात कही।

इससे पहले मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बार्वे ने पवार से उनके आवास पर मुलाकात की और उनसे ईडी नहीं जाने का अनुरोध किया क्योंकि इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। पवार ने घोषणा की थी कि वह अपराह्न दो बजे ईडी कार्यालय जाएंगे जबकि एजेंसी ने उन्हें समन जारी नहीं किया है। 

पवार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ईडी की कार्रवाई मामले पर उनका समर्थन करने के लिए शिवसेना और कांगेस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि एजेंसी के कदम से ऐसा लगता है कि विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।  इससे पहले दिन के करीब एक बजे तक पवार ईजी कार्यालय जाने के अपने फैसले पर अड़े थे। एनसीपी नेता नवाब मलिक ने दोपहर में पत्रकारों को बताया, 'ईडी ने एक ई-मेल भेजा है और कहा है कि शरद पवार को आज ईडी कार्यालय आने की जरूरत नहीं है। जब जरूरत होगी तो ईडी उन्हें तलब करेगी। लेकिन शरद पवार आज ईडी ऑफिस जाएंगे।'

शिवसेना ने दिया पवार का साथ

पूरे मसले पर शिवसेना के संजय राउत का भी बयान सामने आया। संजय राउत ने कहा, सरकार को ये देखना चाहिए कि क्या हो रहा है। ईडी को इस बारे में सरकार से चर्चा करनी चाहिए। पवार जी बड़े नेता हैं। उनके नेता पूरे राज्य में मौजूद हैं। इसकी निश्चित तौर पर प्रतिक्रिया देखने को मिलेगी।

टॅग्स :शरद पवारमहाराष्ट्रप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

महाराष्ट्र अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल