लाइव न्यूज़ :

परमबीर सिंह के पत्र पर पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस की पत्नी अमृता ने कहा, अभी चीजें दूर तक जाएंगी

By अनुराग आनंद | Updated: March 21, 2021 07:23 IST

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, 'सचिन वाझे का एंटीलिया केस और मनसुख हीरेन केस से सीधे कनेक्शन है। परमबीर सिंह जी डरे हुए हैं कि आंच उन तक भी पहुंचेगी। उन्होंने खुद को बचाने के लिए ये गलत आरोप लगाए हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी में परमबीर सिंह ने 'लोकमत' का भी जिक्र किया है।वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नागराले को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

मुंबई: भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस ने शनिवार को संकेत दिया कि राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के दूरगामी नतीजे होंगे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिस तरह से चीजें शुरू हुई हैं, यह दूर तक जाएंगी। राजा को बचाने के लिए आखिर कितनों को बलि देनी होगी।’’ मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने शनिवार को दावा किया कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख चाहते हैं कि पुलिस अधिकारी हर महीने बार और होटलों से कम से कम 100 करोड़ रुपये की वसूली करें। हालांकि, देखमुख ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।  

पूरे मामले पर अनिल देशमुख का भी बयान आया-

वहीं, पूरे मामले पर अनिल देशमुख का भी बयान आया है। उन्होंने परमबीर सिंह के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि खुद को बचाने के लिए पूर्व पुलिस कमिश्नर ऐसे आरोप लगा रहे हैं। 

परमबीर सिंह की ओर आरोप लगाए जाने के ठीक बाद अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, 'सचिन वाझे का एंटीलिया केस और मनसुख हीरेन केस से सीधे कनेक्शन है। परमबीर सिंह जी डरे हुए हैं कि आंच उन तक भी पहुंचेगी। उन्होंने खुद को बचाने के लिए ये गलत आरोप लगाए हैं।'

बता दें कि बुधवार को परमबीर सिंह का तबादला कर दिया गया था। उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हेमंत नागराले को नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था। परमबीर सिंह का राज्य के होमगार्ड विभाग में तबादला कर दिया गया है। 

परमबीर सिंह की चिट्ठी में लोकमत का जिक्र

उद्धव ठाकरे को लिखी चिट्ठी में परमबीर सिंह ने 'लोकमत' का भी जिक्र किया है और अनिल देशमुख के उस बयान की भी चर्चा की है जिसमें गृह मंत्री ने कहा था कि पुलिस से कुछ गंभीर गलतियां हुई हैं और वे माफी लायक नहीं हैं।

दरअसल, 'लोकमत महाराष्ट्रीय ऑफ द ईयर' समारोह में अनिल देशमुख ने कहा था कि मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय और आयुक्त के सहकर्मियों से गंभीर गलतियां हुई हैं जो माफ करने योग्य नहीं है। इसीलिए पुलिस आयुक्त पद से परमबीर सिंह का तबादला किया गया।

परमबीर सिंह ने अपनी चिट्ठी में एक जगह लिखा है कि अनिल देशमुख ने सचिन वाझे से कहा था कि मुंबई में 1750 बार, रेस्टोरेंट और दूसरी चीजें हैं। इससे अगर हर महीने 2 से 3 लाख रुपये कलेक्ट किए जाएं तो हर महीने 40 से 50 करोड़ मिल जाएंगे। बाकी अन्य माध्यमों से भी रुपये कलेक्ट किए जा सकते हैं।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रउद्धव ठाकरेसचिन वाझे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग